न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का शक, शिंदे गुट का दावा – 5 सांसद हमारे संपर्क में थे

उपराष्ट्रपति चुनाव में महाराष्ट्र के कुछ सांसदों ने कथित रूप से क्रॉस वोटिंग की, शिंदे गुट के पांच सांसद एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के समर्थन में रहे। विपक्षी इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 1:20:10

महाराष्ट्र : उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग का शक, शिंदे गुट का दावा – 5 सांसद हमारे संपर्क में थे

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि इस बार इंडिया गठबंधन में शामिल कुछ सांसदों ने या तो क्रॉस वोटिंग की या अपने वोट अवैध करा दिए। इसी बीच शिवसेना (शिंदे गुट) ने दावा किया है कि मतदान के दौरान उद्धव ठाकरे गुट के पांच सांसद उनके संपर्क में थे और उन्होंने अपने वोट एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के पक्ष में दिया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने कहा, “शरद पवार गुट के कुछ सांसदों ने भी एनडीए को वोट दिया। हमें नहीं पता कि कुल कितने सांसदों ने ऐसा किया। विपक्ष के पास कुल 324 वोट होने की संभावना थी, लेकिन उन्हें केवल 300 वोट ही मिले। अब विपक्ष इस चुनाव के बाद वोट चोरी का रोना नहीं रो पाएगा।”

सवाल खड़े किए निरुपम ने

संजय निरुपम ने कहा कि सुबह से विपक्षी नेताओं ने अलग-अलग दावे किए और वातावरण इस तरह बना दिया गया था कि एनडीए के वोट बिखर जाएंगे। लेकिन परिणाम आने के बाद एनडीए ने अपनी संख्या से अधिक वोट प्राप्त किए। एनडीए को कुल 16 अतिरिक्त वोट मिले, जबकि 15 वोट रद्द या कुछ सांसद अनुपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि YSRCP ने भी एनडीए को समर्थन दिया। “16 वोट किसके हैं, यह अब चर्चा का विषय है,” उन्होंने कहा।

संजय राउत का बयान

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि उनके सभी 315 वोट उन्हें मिले। 15 वोट रिजेक्ट हुए हैं, लेकिन उन्होंने इसके कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

मतगणना का सारांश

उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 सदस्यों में से 767 ने मतदान किया। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को केवल 300 वोट ही मिले। विपक्ष का अनुमान था कि उन्हें कम से कम 320 वोट मिलेंगे, इसलिए 300 वोट इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

बीजेपी का नजरिया

इस चुनाव के परिणाम के बाद बीजेपी के सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “करीब 40 विपक्षी सांसदों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और किसी न किसी रूप में एनडीए उम्मीदवार का समर्थन किया।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत