न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में NCP विधायक दल की बैठक, सुनेत्रा पवार आज ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री की शपथ

मुंबई में आज NCP विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना जा सकता है, जिसके बाद वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस और भाजपा का समर्थन भी मिला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 9:20:45

मुंबई में NCP विधायक दल की बैठक, सुनेत्रा पवार आज ले सकती हैं उपमुख्यमंत्री की शपथ

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। राकांपा नेता छगन भुजबल के अनुसार, शनिवार को मुंबई में होने वाली विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जाएगा और इसके बाद शाम को शपथ ग्रहण की संभावना है। इस पद को संभालने वाली सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री होंगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस का राकांपा के फैसले पर समर्थन

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे राकांपा के फैसले के पक्ष में हैं और भाजपा समेत सरकार इसका पूरा समर्थन करेगी। शुक्रवार को राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने मुख्यमंत्री फडणवीस से करीब एक घंटे लंबी बैठक की।

छगन भुजबल ने कही अहम बातें

बैठक के बाद छगन भुजबल ने प्रेस से कहा, “मुख्यमंत्री फडणवीस सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने पर सहमत हैं। यदि कोई बाधा नहीं आती, तो विधायक दल में उन्हें नेता चुने जाने के बाद शनिवार को ही शपथ ग्रहण कराई जा सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग परिवारों में शोककाल अलग होता है, कभी तीन दिन तो कभी दस दिन।

अजित पवार की मृत्यु और राजनीतिक परिदृश्य

बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ और शुक्रवार को करहा एवं नीरा नदी के संगम पर अस्थि विसर्जन किया गया। उनके निधन के बाद कयास लग रहे थे कि उनके स्थान पर सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री बन सकती हैं। कार्यकर्ताओं और कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी यही मांग उठाई है ताकि पार्टी एकजुट बनी रहे।

सुनेत्रा पवार का राजनीतिक सफर

सुनेत्रा पवार पिछला लोकसभा चुनाव अपनी ननद सुप्रिया सुळे से हार गई थीं। इसके बाद अजीत पवार ने उन्हें राज्यसभा भेजा। यदि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री बनती हैं, तो बारामती विधानसभा सीट से चुनाव भी वही लड़ेंगी। इसके साथ ही उनके ज्येष्ठ पुत्र पार्थ पवार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि, राकांपा के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के परिवार को अभी तक सुनेत्रा पवार की योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है।

राकांपा के विलय की चर्चाएं

अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विलय की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पिछले डेढ़ महीने में दोनों पार्टियों के विलय पर 14 बैठकें हो चुकी हैं। अजित पवार के निधन से इस विलय की जरूरत और स्पष्ट हो गई है।

यदि दोनों पार्टियां और पवार परिवार के सदस्य सहमत होते हैं, तो विलय की औपचारिकताएं जल्द पूरी हो सकती हैं। ऐसे में शरद पवार पार्टी का नेतृत्व करते हुए अजित पवार के परिवार को सम्मानजनक पद दे सकते हैं। इसके लिए शरद पवार को महाविकास आघाड़ी से नाता तोड़कर सत्तारूढ़ महायुति एवं राष्ट्रीय स्तर पर राजग से तालमेल बिठाना होगा।

सीआइडी ने शुरू की विमान हादसे की जांच

महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआइडी) ने बारामती विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और इसे सीआइडी को सौंपा गया। हादसे के स्थल का दौरा कर जांच की जाएगी। साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत विमान हादसा जांच ब्यूरो (एएआइबी) भी जांच कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?