न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपाट खुला शेयर बाजार, आईटी व प्राइवेट बैंकिंग के शेयर में दिखा खरीदारी का माहौल

सोमवार की सुबह शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स महज 9 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 81,767 के स्तर पर देखा गया, जबकि निफ्टी भी 10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,977 पर कारोबार करता नजर आया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 11:15:09

सपाट खुला शेयर बाजार, आईटी व प्राइवेट बैंकिंग के शेयर में दिखा खरीदारी का माहौल

सोमवार की सुबह शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स महज 9 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 81,767 के स्तर पर देखा गया, जबकि निफ्टी भी 10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,977 पर कारोबार करता नजर आया। हालांकि, यह स्थिरता ज्यादा देर टिक नहीं सकी क्योंकि आईटी क्षेत्र की कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणामों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे इन शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव बना रहा।

आईटी के अलावा ऑटो, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, दवा कंपनियां, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया, ऊर्जा, आधारभूत ढांचा, कमोडिटी और पीएसई इंडेक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भी गिरावट देखने को मिली। ये सभी सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जो बाजार की सतर्कता और अस्थिरता को दर्शा रहे थे।

हालांकि, कुछ सेक्टर ऐसे भी रहे जिनमें हल्की बढ़त देखने को मिली। खासतौर पर प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर, मीडिया और सर्विस इंडेक्स में खरीदारी का माहौल बना रहा और ये हरे निशान पर बने रहे। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों की नजर अब आगामी तिमाही परिणामों और वैश्विक संकेतों पर टिकी हुई है, जो बाजार की दिशा को तय करेंगे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मामूली बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 59,017 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 65 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18,892 पर था। निफ्टी बैंक में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था और यह 209 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,492 पर था।

सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा, टाइटन, एमएंडएम, एचयूएल, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स और बीईएल टॉप लूजर्स थे। टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट टॉप गेनर्स थे।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, "आने वाले दिनों में बाजार जिस सबसे महत्वपूर्ण कारक पर ध्यान केंद्रित करेगा, वह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता का परिणाम होगा। अगर दोनों देशों के बीच भारत पर 20 प्रतिशत से कम टैरिफ दर वाला एक अंतरिम व्यापार समझौता हो जाता है, तो यह बाजार के नजरिए से सकारात्मक होगा।"

अधिकांश एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शंघाई, हांगकांग, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। जबकि टोक्यो लाल निशान में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। मुख्य सूचकांक डाउ जोंस 0.32 प्रतिशत नीचे और नैस्डैक 0.05 प्रतिशत ऊपर रहा।

संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 18 जुलाई को 374.74 करोड़ रुपए की खरीदारी के साथ शुद्ध खरीदार का रुख अपनाया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,103.51 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत