न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम दिन तेजी के साथ बंद, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में रही खरीदारी

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ समापन किया। बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंकों की बढ़त के साथ 83,432.89 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 55.70 अंकों की तेजी के साथ 25,461 के स्तर पर रहा। कारोबार के दौरान बाजार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई, जिसने बाजार की रफ्तार को बनाए रखा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 5:35:00

शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम दिन तेजी के साथ बंद, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में रही खरीदारी

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ समापन किया। बीएसई सेंसेक्स 193.42 अंकों की बढ़त के साथ 83,432.89 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 55.70 अंकों की तेजी के साथ 25,461 के स्तर पर रहा। कारोबार के दौरान बाजार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई, जिसने बाजार की रफ्तार को बनाए रखा।

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.80 प्रतिशत और निफ्टी बैंक इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी दर्ज की गई। हालांकि, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखी गई और ये लाल निशान में बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला प्रदर्शन

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में सपाट प्रदर्शन देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 59,677.75 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 19,033.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएच टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और बीईएल टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

वैश्विक संकेतों का असर और निवेशकों की रणनीति

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया कि बाजार फिलहाल स्थिरता की स्थिति में है। निवेशक अमेरिकी टैरिफ से जुड़े निर्णयों और मिश्रित वैश्विक संकेतों को देखते हुए 'वेट एंड वॉच' रणनीति अपना रहे हैं। एफआईआई द्वारा लगातार की जा रही निकासी बाजार में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति को दर्शाती है, जबकि डीआईआई की ओर से आ रहा निवेश आंशिक रूप से सहारा दे रहा है।

नायर के अनुसार, प्रमुख इंडेक्स अपने उच्च मूल्यांकन स्तरों के करीब हैं, जिससे आगे की तेजी सीमित हो सकती है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हालिया रिकवरी के चलते अब निवेश अधिक स्टॉक-विशिष्ट होता जा रहा है।

कारोबार की शुरुआत भी रही सकारात्मक

शुक्रवार सुबह करीब 9:34 बजे सेंसेक्स 32.52 अंक चढ़कर 83,271.99 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 3.45 अंकों की मामूली तेजी के साथ 25,408.75 पर पहुंच गया था। दिनभर के कारोबार में स्थिरता बनी रही और आईटी, बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?