न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजी के साथ खुले भारतीय बाजार, सेंसेक्स 81,000 के पार और निफ्टी 24,820 के ऊपर

आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 81,020 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 90 अंक चढ़कर 24,820 के ऊपर कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी भी 160 अंक मजबूत होकर 54,235 के स्तर पर पहुंचा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 11:19:12

तेजी के साथ खुले भारतीय बाजार, सेंसेक्स 81,000 के पार और निफ्टी 24,820 के ऊपर

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार शुरुआत की। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 81,020 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 90 अंक चढ़कर 24,820 के ऊपर कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी भी 160 अंक मजबूत होकर 54,235 के स्तर पर पहुंचा। मिडकैप इंडेक्स में हल्की तेजी रही और कुल मिलाकर 64% हिस्सेदारी बुलिश ट्रेडिंग में दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों ने सबसे अधिक मजबूती दिखाई।

ग्लोबल संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने भारतीय निवेशकों का उत्साह बढ़ाया। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 350 अंक ऊपर, नैस्डैक 200 अंक मजबूत और S&P 500 ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दर्ज की। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 4.15% पर आकर चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल रहा, जापान का निक्केई 380 अंक चढ़ा और GIFT निफ्टी 50 अंक मजबूत होकर 24,885 के करीब पहुंच गया।

सोना-चांदी पर दबाव, कच्चे तेल में गिरावट

कमोडिटी बाजार में मुनाफावसूली का असर देखने को मिला। सोने की कीमत 800 रुपए टूटकर 1,06,400 रुपए के नीचे आ गई, जबकि चांदी 1,900 रुपए लुढ़ककर 1,23,900 रुपए पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी पर दबाव बना रहा। वहीं, कच्चा तेल करीब 1% गिरकर 67 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया, जिससे आयात बिल पर दबाव घटने की संभावना है।

एफआईआई-डीआईआई की रणनीति और सेटलमेंट हॉलिडे

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 100 करोड़ रुपए की मामूली बिकवाली की और डेरिवेटिव्स में 3,200 करोड़ रुपए की नेट सेलिंग दर्ज की। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार आठवें दिन खरीदारी जारी रखी और 2,200 करोड़ रुपए का निवेश किया। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर आज और सोमवार को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा, जिसके कारण 4, 5 और 8 सितंबर को खरीदे गए शेयरों का क्रेडिट 9 सितंबर को निवेशकों के डीमैट खाते में मिलेगा। करेंसी बाजार हालांकि सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

कंपनियों से जुड़ी हलचल

कॉरपोरेट मोर्चे पर भी अहम अपडेट सामने आए। बेंगलुरु की Biocon Biologics को USFDA से झटका लगा है, जहां कंपनी को पांच ऑब्जर्वेशन मिले। वहीं, Bharat Forge की सब्सिडियरी ने आंध्र प्रदेश की सरकारी एजेंसी के साथ समझौते के तहत 950 एकड़ जमीन खरीदी है। इस जमीन पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा, जिससे कंपनी की रक्षा क्षेत्र में पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, घरेलू और वैश्विक स्तर पर मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की समाप्ति मजबूती के साथ करने की शुरुआत की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत