न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सतारा ड्रग फैक्ट्री मामले में ‘शिंदे कनेक्शन’, सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने गृह मंत्रालय से मांगा स्पष्टीकरण

सतारा में ड्रग फैक्ट्री के खुलासे के बाद कथित ‘शिंदे कनेक्शन’ को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने गृह मंत्रालय से जवाब मांगा, जबकि मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Dec 2025 3:00:38

सतारा ड्रग फैक्ट्री मामले में ‘शिंदे कनेक्शन’, सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने गृह मंत्रालय से मांगा स्पष्टीकरण

महाराष्ट्र के सतारा जिले में सामने आई ड्रग फैक्ट्री की कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेहद गोपनीय अभियान के तहत एक अवैध ड्रग निर्माण इकाई पर छापा मारते हुए उसे सील कर दिया। शुरुआती जांच में यहां नशीले पदार्थों के निर्माण के पुख्ता संकेत मिले हैं। यह अवैध गतिविधि सावरी गांव के एक बंगले के आसपास संचालित की जा रही थी, जहां से प्रसिद्ध बामनोली पर्यटन स्थल भी ज्यादा दूर नहीं है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 किलोग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके साथ ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ड्रग्स तैयार करने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन्होंने भैंसों के बाड़े की आड़ में पूरी ड्रग फैक्ट्री खड़ी कर दी थी, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उस बाड़े को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

तेजस होटल से जुड़ने लगे तार

जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली है कि ड्रग फैक्ट्री से जुड़े लोग ठाणे स्थित तेजस होटल से नियमित रूप से खाना मंगवाते थे। यह होटल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल होटल की प्रत्यक्ष भूमिका को लेकर कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। इसके बावजूद, मामले में कथित शिवसेना कनेक्शन की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

विपक्ष के हमले तेज

सतारा ड्रग फैक्ट्री प्रकरण को लेकर नागपुर में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्षी दलों का दावा है कि इस मामले में सत्तारूढ़ दल के करीबी लोगों की भूमिका हो सकती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गृह मंत्रालय से जवाब मांगते हुए कहा कि सतारा में पकड़ी गई ड्रग फैक्ट्री में शिंदे गुट से जुड़े लोगों की संलिप्तता की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

जांच जारी, सरकार की चुप्पी

फिलहाल महाराष्ट्र सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अब तक शिवसेना या उसके किसी पदाधिकारी के खिलाफ प्रत्यक्ष सबूत मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके, ड्रग फैक्ट्री और कथित राजनीतिक कनेक्शन को लेकर राज्य की राजनीति में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत