न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCP विधायक का विवादित बयान, अजित पवार ने जताई नाराजगी – 'पार्टी विचारधारा से हटकर ऐसे...'

सोलापुर में हिंदू जन आक्रोश मोर्चा में एनसीपी विधायक संग्राम जगताप के विवादित बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी। दिवाली पर सिर्फ हिंदू व्यापारियों से खरीदारी की अपील करने पर डिप्टी सीएम अजित पवार नाराज, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 4:32:20

NCP विधायक का विवादित बयान, अजित पवार ने जताई नाराजगी – 'पार्टी विचारधारा से हटकर ऐसे...'

सोलापुर में हाल ही में आयोजित हिंदू जन आक्रोश मोर्चा कार्यक्रम में एनसीपी (अजित पवार गुट) के विधायक संग्राम जगताप के बयान ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। जगताप ने कहा कि खरीदारी करते समय हमारा पैसा, हमारी खरीदारी और हमारा मुनाफा केवल हिंदू व्यक्ति तक ही सीमित होना चाहिए। उन्होंने दिवाली के त्योहार पर लोगों से अपील की कि वे सिर्फ हिंदू व्यापारियों से ही खरीदारी करें।

इस बयान के बाद विपक्षी दलों और समाज के कई वर्गों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद इम्तियाज जलील ने जगताप के बयान की आलोचना की, हालांकि जब उनसे और टिप्पणी मांगी गई, तो उन्होंने इस पर कोई जवाब देने से इंकार कर दिया। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहार के समय ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द और साम्प्रदायिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं।

अजित पवार की नाराजगी

जगताप के इस विवादित बयान पर राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार ने इसे पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी जगताप को ऐसे बयानों के प्रति समझाया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पवार ने स्पष्ट किया कि पार्टी जगताप के विचारों से सहमत नहीं है और उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

अजित पवार ने कहा:

“पार्टी की नीतियां और विचारधारा सभी के लिए स्पष्ट हैं। यदि कोई सांसद, विधायक या पार्टी का जिम्मेदार पदाधिकारी इन नीतियों से हटकर कोई बयान देता है, तो यह पार्टी के लिए अस्वीकार्य है। जब अरुणकाका जगताप जीवित थे, तब सब कुछ नियंत्रित था। अब संग्राम जगताप को जिम्मेदारी से बोलना और अपने व्यवहार को नियंत्रित करना चाहिए। उन्हें पहले भी इस तरह के बयानों पर समझाया गया था और सुधार का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई सुधार नजर नहीं आया है।”

राजनीति में बढ़ रहा विवाद

डिप्टी सीएम के नोटिस की चेतावनी के बाद संग्राम जगताप की पार्टी-विरोधी और ‘हिंदुत्ववादी’ भूमिका राज्य की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। हाल ही में जगताप बीजेपी के मंत्री नितेश राणे और विधायक गोपीचंद पडलकर के साथ विभिन्न हिंदू जन आक्रोश मोर्चों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और वहां तीखे ‘हिंदुत्ववादी’ भाषण दे रहे हैं।

जगताप पर पहले भी मिली थी धमकी

संग्राम जगताप को इस साल जुलाई में जान से मारने की धमकी भी मिली थी। उनके निजी सहायक सुहास शिरसाठ के मोबाइल पर एक धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें लिखा गया था, “संग्राम को दो दिन के अंदर खत्म कर दूंगा।”

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत