न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राज ठाकरे के नेताओं को मराठी भाषा आंदोलन से पहले किया गया डिटेन, फडणवीस बोले– ‘जानबूझकर टकराव की राह पर थे ये लोग’

मराठी भाषा आंदोलन से पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता जानबूझकर ऐसे मार्ग चुन रहे थे जिससे टकराव हो। मीरा रोड पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 1:28:14

राज ठाकरे के नेताओं को मराठी भाषा आंदोलन से पहले किया गया डिटेन, फडणवीस बोले– ‘जानबूझकर टकराव की राह पर थे ये लोग’

मराठी भाषा को लेकर उठे विवाद और भावनात्मक माहौल के बीच मंगलवार (8 जुलाई) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और कई मराठी भाषा प्रेमी संगठनों ने बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। लेकिन, इस प्रदर्शन को पहले ही अनुमति न मिलने से तनाव बढ़ गया। जैसे ही राज ठाकरे की मनसे के कार्यकर्ता जुटने लगे, पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर नेताओं को डिटेन कर लिया। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में सफाई दी और आंदोलन के पीछे की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये लोग जानबूझकर ऐसे रास्ते चुन रहे थे जिससे टकराव हो और इसका मकसद कानून-व्यवस्था को चुनौती देना था।

'इरादा ठीक नहीं था, इसलिए अनुमति नहीं दी गई' – CM फडणवीस

फडणवीस ने एक मीडिया एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने खुद पुलिस से पूछा कि आखिर अनुमति क्यों नहीं दी गई? जवाब में बताया गया कि प्रदर्शन के लिए जो मार्ग तय करने की मांग की जा रही थी, वो संवेदनशील और टकराव वाला था। पुलिस ने एक वैकल्पिक और नियमित मार्ग सुझाया था, लेकिन आयोजक अपनी जिद पर अड़े रहे। वे किसी भी सूरत में वही रास्ता चाहते थे जिससे बवाल की संभावना ज्यादा थी।"

'कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे' – कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि किसी भी मार्च के लिए खास मार्ग की जिद करना गलत है, खासकर तब जब कानून-व्यवस्था का मामला हो। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर आंदोलनकारी मार्ग को लेकर लचीला रुख अपनाते तो तुरंत अनुमति मिल सकती थी। लेकिन उन्होंने कहा, “हम यह नहीं मान सकते कि किसी भी कीमत पर आपकी शर्तें ही मानी जाएं। नियम सबके लिए एक जैसे होते हैं।”

मीरा रोड पर भारी पुलिस तैनाती, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

मनसे और अन्य मराठी संगठनों के कार्यकर्ता मीरा रोड पहुंचे थे, जहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात था। राज ठाकरे के समर्थकों की ओर से बयान आया कि आज ये तय होना था कि इलाके में पुलिस ज्यादा है या मनसैनिक। लेकिन आंदोलन शुरू होने से पहले ही कई कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया गया। माहौल में तनाव साफ महसूस किया जा सकता था, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत