न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाईचारा नहीं, जिहादी एजेंडा! उद्धव-राज की रैली पर भाजपा का हमला, नितेश राणे बोले- हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश

भाजपा नेता और राज्य के मंत्री नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि यह रैली ‘भाईचारे’ की नहीं, बल्कि ‘जिहादी सोच’ की प्रतीक है। उन्होंने इस मंच को सिमी और पीएफआई जैसे कट्टर संगठनों के जमावड़े से तुलना कर दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 9:53:24

भाईचारा नहीं, जिहादी एजेंडा! उद्धव-राज की रैली पर भाजपा का हमला, नितेश राणे बोले- हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक बाद आए एकजुटता के इस दृश्य पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक मंच पर आने को जहां कुछ लोग मराठी एकता की वापसी मान रहे हैं, वहीं भाजपा ने इस रैली को हिंदू विरोधी करार देते हुए तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता और राज्य के मंत्री नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि यह रैली ‘भाईचारे’ की नहीं, बल्कि ‘जिहादी सोच’ की प्रतीक है। उन्होंने इस मंच को सिमी और पीएफआई जैसे कट्टर संगठनों के जमावड़े से तुलना कर दी।

भाजपा मंत्री नितेश राणे का सीधा हमला

मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने दोनों ठाकरे बंधुओं पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हम हिंदू हैं और मराठी होने पर गर्व करते हैं, लेकिन ये दोनों जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं वह पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। इनका तरीका वही है जो पीएफआई और सिमी जैसे संगठनों का होता है—समाज को बांटकर राज्य को कमजोर करना।"

राणे ने यहां तक कहा कि इस रैली के बाद मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे नल बाजार में मिठाईयां बांटी जाएंगी और पटाखे फूटेंगे, क्योंकि इससे हिंदुओं को नुकसान पहुंचेगा।

ठाकरे बंधुओं की एकता पर भाजपा में मतभेद?

जहां नितेश राणे ने रैली को जिहादी मानसिकता वाला करार दिया, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने एक अलग स्वर अपनाया। उन्होंने कहा, “अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे फिर से एकजुट हो रहे हैं, तो यह सकारात्मक संकेत है। उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं। अगर जरूरत हो तो दोनों पार्टियां विलय पर भी विचार करें।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य में तीन-भाषा नीति को लेकर जो विवाद उठा था, उसे राजनीतिक रंग देना अनुचित है। उन्होंने कहा कि उस निर्णय को सरकार ने पहले ही रद्द कर दिया है और अब इस पर गलतफहमी फैलाना उचित नहीं।

उद्धव और राज ने भाजपा सरकार को घेरा

इससे पहले ‘आवाज मराठीचा’ रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एक सुर में भाजपा और फडणवीस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के स्कूलों में हिंदी थोपने की कोशिश हो रही थी। उन्होंने इसे मराठी अस्मिता के खिलाफ बताते हुए सरकार को घुटनों पर ला दिया और तीन भाषा नीति के फैसले को वापस लेने पर जनता के साथ जश्न भी मनाया।

राज ठाकरे ने यहां तक कहा कि “जो काम बालासाहेब ठाकरे नहीं कर पाए, वो फडणवीस ने कर दिखाया। उन्होंने हम दोनों भाइयों को एक साथ खड़ा कर दिया।”

सियासी सुलह या नयी टकराव की पटकथा?

राजनीति के इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की सियासी ज़मीन को गर्मा दिया है। ठाकरे भाइयों का एक होना जहां मराठी एकता और हिंदुत्व के नए समीकरण को जन्म दे सकता है, वहीं भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि यह गठजोड़ आने वाले चुनावों में उसके लिए सिरदर्द बन सकता है। लेकिन भाजपा के भीतर मतभेदों की झलक यह भी दिखा रही है कि पार्टी अभी इस नए समीकरण को लेकर रणनीति तय कर रही है।

अब देखना होगा कि यह भाईचारा सियासत में स्थायी होता है या फिर चुनावी मौसम में क्षणिक बादल बनकर छंट जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत