न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं मराठी नहीं बोलता… दम है तो निकालकर दिखाओ महाराष्ट्र से’, निरहुआ का खुला चैलेंज और गंदी राजनीति पर तीखा हमला

मराठी भाषा विवाद के बीच भोजपुरी एक्टर और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि वह मराठी नहीं बोलते और किसी में दम हो तो उन्हें महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाए। निरहुआ ने इसे गंदी राजनीति बताते हुए एकता और लोकतंत्र के खिलाफ करार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 11:54:25

‘मैं मराठी नहीं बोलता… दम है तो निकालकर दिखाओ महाराष्ट्र से’, निरहुआ का खुला चैलेंज और गंदी राजनीति पर तीखा हमला

महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर राजनीति गरमा गई है। 20 साल बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के मेल-मिलाप के बाद राज्य में सिर्फ मराठी भाषा बोलने की मांग को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जोरदार बयान दिया है। उन्होंने ना सिर्फ अपनी बात बेझिझक रखी, बल्कि सीधे चुनौती दे डाली कि किसी में दम हो तो उन्हें महाराष्ट्र से निकालकर दिखाए।

मराठी नहीं बोलने पर धमकाना गलत – निरहुआ ने उठाई आवाज

निरहुआ ने ANI से बातचीत में कहा, "ये जो लोग कर रहे हैं, वह गंदी राजनीति है। ये देश की एकता और विविधता पर चोट है। हमारा भारत कई भाषाओं और संस्कृतियों का संगम है – यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसी राजनीति करने वालों को अब रुक जाना चाहिए।

उन्होंने दो टूक कहा – "मैं मराठी नहीं बोलता और मैं महाराष्ट्र में ही रहता हूं। किसी भी नेता में दम हो तो मुझे बाहर निकालकर दिखाए। मैं खुलेआम यह चैलेंज देता हूं।"

"राजनीति जोड़ने की हो, तोड़ने की नहीं"

अपने अनुभव और सच्ची भावना के साथ निरहुआ बोले, "राजनीति लोगों के कल्याण के लिए होनी चाहिए, न कि समाज को बांटने के लिए। भाषा को लेकर जबरदस्ती करना लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है।" उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान पांच भाषाएं सीखना चाहता है, तो ये उसका हक है – कोई रोक नहीं सकता।

मीरा रोड विवाद बना बहस का मुद्दा

निरहुआ का यह बयान उस घटना के बाद आया, जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड के एक रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट की, सिर्फ इसलिए कि वह मराठी में बात नहीं कर रहा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

रणवीर शौरी ने भी की तीखी टिप्पणी

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्वीट किया – "यह बेहद घिनौना है। कुछ राक्षस खुलेआम घूम रहे हैं, सिर्फ ध्यान और राजनीतिक अहमियत पाने के लिए। कानून और व्यवस्था आखिर कहां है?"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज