न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अगर बात होती तो अजित पवार जरूर बताते’, NCP विलय पर फडणवीस का बयान, उद्धव गुट ने पलटवार में कहा - ‘यही BJP की पहचान है’

एनसीपी के संभावित विलय पर सीएम देवेंद्र फडणवीस के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। फडणवीस के ‘अजित पवार जरूर बताते’ वाले बयान पर उद्धव ठाकरे गुट ने भाजपा पर फूट की राजनीति का आरोप लगाते हुए तीखा पलटवार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 4:03:32

‘अगर बात होती तो अजित पवार जरूर बताते’, NCP विलय पर फडणवीस का बयान, उद्धव गुट ने पलटवार में कहा - ‘यही BJP की पहचान है’

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों के संभावित विलय को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। फडणवीस ने साफ कहा कि अगर NCP के दोनों गुटों के बीच विलय को लेकर कोई गंभीर या अंतिम स्तर की बातचीत चल रही होती, तो अजित पवार उन्हें इसकी जानकारी जरूर देते। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शिवसेना (यूबीटी) खेमे से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत ने फडणवीस के बयान पर हमला बोलते हुए भाजपा पर परिवारों को तोड़ने और विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा की राजनीति ही फूट डालने और झगड़े करवाने पर टिकी हुई है।

‘हर परिवार में झगड़ा करवाना BJP का काम’—अरविंद सावंत का तंज

अरविंद सावंत ने तीखे शब्दों में कहा, “ये उनका घर का मामला है, वो आपको क्यों बताएंगे? यही तो भाजपा की असली पहचान है। हर परिवार में फूट डालना, विवाद खड़ा करना—यही इनका काम है। आप एक राजनीतिक परिवार को तोड़ने का काम कर रहे हैं, ये कोई पुण्य का काम नहीं है।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि केंद्र की एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। सावंत ने कहा,
“उनके ईडी वाले चमचे बैठे हैं न—तीन-चार लोग—यही सब उनका काम है। डर दिखाओ, दबाव बनाओ और फिर राजनीतिक फायदा उठाओ।”

सीएम फडणवीस ने क्या कहा था?

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगर NCP के दोनों गुटों के बीच विलय की बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी होती, तो अजित पवार निश्चित रूप से उन्हें इसकी जानकारी देते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अजित पवार और शरद पवार के बीच हुई किसी निजी बातचीत की जानकारी नहीं है।

फडणवीस ने कहा, “मुझे 12 फरवरी की किसी तारीख के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। क्या ऐसा संभव है कि इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की बातचीत हमारी जानकारी के बिना अंतिम रूप ले ले?”

मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

12 फरवरी को विलय की अटकलें, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

अजित पवार के निधन के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, NCP के दोनों धड़े कथित तौर पर 12 फरवरी को विलय की घोषणा करने वाले थे। इसी बीच अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच हुई एक बैठक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 17 जनवरी का है, जिसने इन अटकलों को और हवा दे दी। हालांकि, अब तक इस संभावित विलय को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बयानबाज़ी ने सियासी पारा जरूर चढ़ा दिया है।

भारत–पाक टी20 मैच पर भी दिया बयान

इसी दौरान अरविंद सावंत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम द्वारा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार करने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं तो इसका स्वागत करता हूं। हमें इनके साथ खेलना ही क्यों चाहिए? हाल ही में जब खेला गया था, तब भी लोगों को गुस्सा आया था।”

उन्होंने आगे कहा, “जो देश हिंदुस्तान से नफरत करता है, जो भारत की हर चीज को बदनाम करने की कोशिश करता है, उससे खेल की क्या जरूरत है? युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है, इससे बड़ा संकेत और क्या चाहिए। जो दुश्मनी रखते हैं, उनके साथ खेलना मजबूरी नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत