न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में आफत की बारिश: 7 की मौत, ठाणे-पालघर में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई और महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाहाकार मचा है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, ठाणे-पालघर में रेड अलर्ट जारी है और स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सेना और एनडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 9:16:30

मुंबई में आफत की बारिश: 7 की मौत, ठाणे-पालघर में रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे आम जनजीवन ठप हो गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ठाणे और पालघर जिलों में 18 और 19 अगस्त को रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। एहतियातन इन जिलों के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

नांदेड़ में फंसे 200 से ज्यादा लोग, सेना बुलाई गई

तेज बारिश का सबसे ज्यादा असर नांदेड़ जिले में देखा गया, जहां 200 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंस गए। स्थिति को देखते हुए सेना को राहत और बचाव कार्य के लिए उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि अब तक राज्यभर में बारिश से 7 लोगों की जान जा चुकी है।

तीन घंटे में 50 मिमी बारिश, अंधेरी-बोरीवली में जलभराव

मुंबई के कई इलाकों में हालात बेहद खराब हैं। केवल तीन घंटों में अंधेरी और बोरीवली में 50 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बोरीवली से चर्चगेट तक बारिश और तेज हो सकती है। वहीं कल्याण के जय भवानी नगर इलाके में नेतिवली पहाड़ी पर भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। प्रशासन ने उन्हें नगरपालिका स्कूल में ठहराया है और खाने-पीने की व्यवस्था भी की है। राहत कार्यों के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।

विदर्भ और मराठवाड़ा में तबाही, हजारों हेक्टेयर फसल डूबी

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय स्थित आपातकालीन केंद्र से हालात की समीक्षा करते हुए बताया कि रत्नागिरी, रायगढ़ और हिंगोली जिलों में भी लगातार भारी वर्षा हो रही है। विदर्भ क्षेत्र में लगभग दो लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हो गईं, जबकि 800 से अधिक गांवों पर इसका असर पड़ा। मुंबई में 8 घंटे के भीतर 170 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे 14 स्थानों पर पानी भर गया। हालांकि केवल दो जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ। मराठवाड़ा क्षेत्र की स्थिति भी चिंताजनक है। बीते पांच दिनों में यहां 6 लोगों की मौत और 205 पशुधन के नुकसान की खबर सामने आई है।

आदित्य ठाकरे का सरकार और बीएमसी पर हमला

लगातार हो रही बारिश और जलभराव के बीच शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने बीएमसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण मुंबई की सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे बारिश में आम नागरिक परेशान हैं। ठाकरे ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से चुनाव न होने के चलते बीएमसी पर राज्य सरकार का सीधा नियंत्रण है और जवाबदेही का अभाव बना हुआ है। इधर, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी सरकारी एजेंसियां मिलकर हालात पर नजर रख रही हैं और हर संभव बचाव कार्य किया जा रहा है।

हाई टाइड और बारिश की डबल मार

मुंबई में मंगलवार सुबह हाई टाइड का समय बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर समुद्र में 3.74 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। इसी दौरान भारी बारिश जारी रहने से शहर का बरसाती पानी समुद्र में नहीं जा पाएगा, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने का खतरा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत