न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोज जारंगे ने तोड़ा आमरण अनशन, सरकार ने मानी अधिकांश मांगें

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारंगे ने 5 दिन बाद अपना आमरण अनशन खत्म किया। सरकार ने उनकी 8 में से 6 मांगें मान ली हैं, जबकि 2 पर प्रक्रिया जारी है। जानें पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 7:55:14

मनोज जारंगे ने तोड़ा आमरण अनशन, सरकार ने मानी अधिकांश मांगें

मराठा आरक्षण आंदोलन का चेहरा बने मनोज जारंगे ने आखिरकार मंगलवार देर शाम अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया। जारंगे 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर थे और सरकार से आठ बड़ी मांगें रखी थीं, जिनमें से छह को मंजूरी दे दी गई है।

सरकार द्वारा जारी जीआर (सरकारी आदेश) को जारंगे ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने समर्थकों से कहा कि उनकी लड़ाई सफल रही है। हालांकि, हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार जारंगे और उनके कार्यकर्ताओं को बुधवार सुबह तक आज़ाद मैदान खाली करना होगा।

पांचवें दिन पड़ी अनशन पर विराम

अनशन का मंगलवार को पांचवां दिन था। इसी दौरान पुलिस मैदान खाली कराने पहुंची तो जारंगे समर्थकों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। मामला कोर्ट तक पहुंचा और हाई कोर्ट ने साफ आदेश दिया कि आज़ाद मैदान को खाली कराया जाए। बुधवार दोपहर 1 बजे इस पूरे मुद्दे पर अदालत फिर से सुनवाई करेगी।

इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के चार मंत्री – राधाकृष्ण विखे पाटिल, शिवेंद्र राजे भोंसले, जयकुमार गोरे और माणिकराव कोकाटे – जारंगे से चर्चा के लिए मैदान पहुंचे थे। समिति की रिपोर्ट और सरकार के रुख की जानकारी देने के बाद जारंगे ने अनशन खत्म करने का ऐलान किया।

जारंगे की 8 प्रमुख मांगें

- हर मराठा को बिना भेदभाव कुणबी प्रमाणपत्र (सगे-सोयरे प्रमाणपत्र) मिले।

- हैदराबाद, सतारा और औंध गजट्स को लागू किया जाए।

- मराठा आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी आपराधिक मामले वापस हों।

- आंदोलन में शहीद हुए लोगों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले।

- 58 लाख से अधिक कुणबी नोंदी ग्राम पंचायत स्तर पर प्रदर्शित की जाए।

- वंशावली (शिंदे) समिति को दफ्तर और अधिक समय दिया जाए।

- मराठा-कुणबी एक का स्पष्ट सरकारी आदेश जारी किया जाए।

- सगे-सोयरे प्रमाणपत्र की जांच और वैधता की प्रक्रिया तत्काल शुरू हो।

सरकार का फैसला: 6 मांगों को मंजूरी

बैठक के बाद राज्य सरकार ने इन 6 मांगों पर सहमति जताई:

- हैदराबाद गजट लागू करने का निर्णय लिया गया।

- सतारा और औंध गजट को लागू करने की प्रक्रिया शुरू, 15 दिन में कानूनी अड़चनें हटेंगी।

- आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे।

- मृतक परिवारों को 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और योग्यता अनुसार नौकरी मिलेगी।

- 58 लाख कुणबी नोंदी पंचायत स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी।

- शिंदे समिति को कार्यालय और समयावधि दोनों बढ़ाई जाएगी।

अभी भी बाकी हैं 2 अहम मुद्दे

हालांकि, दो मांगें फिलहाल अधूरी हैं।

- मराठा-कुणबी को एक मानकर सरकारी आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, लेकिन अभी लागू नहीं हुआ।

- सगे-सोयरे प्रमाणपत्र की जांच और वैधता पर काम जारी है, मगर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत