न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गरजे को पत्नी गौरी पालवे-गरजे की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटना में परिवार ने हत्या का शक जताया है और जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Nov 2025 1:01:28

महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक (PA) अनंत गरजे को मुंबई के वर्ली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब उनकी पत्नी गौरी पालवे-गरजे ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने अनंत गरजे के खिलाफ पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

गौरी पालवे-गरजे, जो 28 वर्ष की थीं, ने शनिवार, 22 नवंबर को वर्ली के आदर्श नगर स्थित ‘महाराष्ट्र मल्टी यूनिट रेजिडेंशियल सोसाइटी’ में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनंत और गौरी ने मात्र 10 महीने पहले ही शादी की थी। सूत्रों के अनुसार, बाद में गौरी को पता चला कि उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध है, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे।

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस घटना के बाद वर्ली पुलिस ने गौरी पालवे के पति अनंत गरजे, उनके भाई अजय गरजे और जीजा शीतल गरजे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सुसाइड से पहले की हुई थी बातचीत

घटना से पहले गौरी ने अनंत गरजे को मोबाइल पर कॉल कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। अनंत गरजे उस समय पंकजा मुंडे के साथ टूर पर थे। उन्होंने तुरंत टूर कैंसिल कर घर लौटे, लेकिन तब तक गौरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।

अनंत गरजे ने बताया, “जब मैं घर पहुंचा, तो दरवाजा नहीं खुला। फिर मैं 31वीं मंजिल की खिड़की से 30वीं मंजिल के फ्लैट की खिड़की पर गया और वहां गौरी की लटकती हुई बॉडी देखी। तुरंत उन्हें नायर हॉस्पिटल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

परिवार की आपत्ति

गौरी के परिवार ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और शक जताया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत