न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में आरक्षण की जंग: पंकजा मुंडे बोलीं- मराठा समाज को हक मिले, पर ओबीसी के हिस्से से नहीं

महाराष्ट्र में आरक्षण की राजनीति तेज़, पंकजा मुंडे ने दशहरा रैली में कहा कि मराठा समाज को आरक्षण मिले लेकिन ओबीसी की हिस्सेदारी में कोई कटौती स्वीकार नहीं। जातिवाद को बताया समाज का सबसे बड़ा संकट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 9:01:32

महाराष्ट्र में आरक्षण की जंग: पंकजा मुंडे बोलीं- मराठा समाज को हक मिले, पर ओबीसी के हिस्से से नहीं

महाराष्ट्र में आरक्षण की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। दशहरा रैली के मंच से मंत्री पंकजा मुंडे ने साफ शब्दों में कहा कि मराठा समाज को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन यह हक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से से नहीं छीना जाना चाहिए।

मुंडे ने भावुक अंदाज में कहा कि ओबीसी वर्ग पहले से ही गरीबी और संघर्ष से जूझ रहा है। ऐसे में उनकी थाली से किसी और को हिस्सा देना उचित नहीं है। बीड जिले के सावरगांव घाट में आयोजित रैली में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को जातिवाद जैसी बुराई से मुक्त करना होगा, वरना यह हमारे भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होगा।

"ओबीसी की हिस्सेदारी में कटौती स्वीकार नहीं"

अपने भाषण में पंकजा मुंडे ने पिता और दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे को याद किया। उन्होंने कहा कि, “मेरे पिताजी भी मराठा आरक्षण के पक्षधर थे और मैं भी इस समर्थन में खड़ी हूं। लेकिन हमारी मांग साफ है – मराठा आरक्षण का रास्ता निकले, परंतु ओबीसी की हिस्सेदारी से कोई कटौती न हो। मेरा समुदाय आज भूख और संघर्ष की मार झेल रहा है, इस पीड़ा को देखकर मुझे नींद नहीं आती।”

उन्होंने लोगों को समझाया कि मराठा आरक्षण का अधिकार मराठा समाज का है, इसे किसी अन्य वर्ग की सीटें घटाकर पूरा नहीं किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार का आदेश और विवाद

गौरतलब है कि 2 सितंबर को महाराष्ट्र सरकार ने हैदराबाद गजेटियर लागू करने का शासनादेश (जीआर) जारी किया था। इसके तहत मराठा समाज के पात्र सदस्य अब कुनबी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रमाण पत्र मिलने पर वे ओबीसी श्रेणी में आरक्षण का लाभ पाने का दावा कर सकते हैं।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकजा मुंडे ने कहा कि पहले से ही हाशिए पर खड़ा ओबीसी समाज और कमजोर न हो। उन्होंने चेताया कि समाज में संतुलन बनाना सरकार की जिम्मेदारी है और आरक्षण इस तरह बंटा होना चाहिए कि हर योग्य समुदाय तक उसका लाभ पहुंचे।

जातिवाद समाज का सबसे बड़ा संकट

रैली में पंकजा मुंडे ने जातिवाद को आज का सबसे बड़ा सामाजिक संकट बताया। उन्होंने देवी दुर्गा और रक्तबीज राक्षस का उदाहरण देते हुए कहा, “आज जातिवाद उसी राक्षस की तरह फैल रहा है, जो हर जगह सिर उठा रहा है। मेरी प्रार्थना है कि देवी मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं इस जातिवाद नामक दानव को समाप्त कर सकूं और समाज में समानता व न्याय की स्थापना कर सकूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत