न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी सीएम, सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे लेंगी शपथ

महाराष्ट्र की राजनीति में आज नया इतिहास बनने जा रहा है। एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। मुंबई में शपथ ग्रहण से पहले एनसीपी विधायक दल की अहम बैठक भी होगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 1:08:42

महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी सीएम, सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे लेंगी शपथ

महाराष्ट्र की सियासत में आज एक ऐतिहासिक पल जुड़ने जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण से पहले शनिवार सुबह ही सुनेत्रा पवार अपने बेटे पार्थ पवार के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज 31 जनवरी को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।

शपथ से पहले सक्रिय हुई एनसीपी, नेताओं ने की मुलाकात

शपथ ग्रहण से पहले एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। यह मुलाकात विधानमंडल दल की बैठक से पहले हुई, जिसे राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। शाम पांच बजे सुनेत्रा पवार को आधिकारिक रूप से महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

विधायक दल की बैठक में होगा औपचारिक चयन

मुंबई स्थित विधान भवन में दोपहर 2 बजे एनसीपी विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के 40 विधायक शामिल होंगे। बैठक के दौरान सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शाम को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होगा।

लोक भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह

सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के लोक भवन या राजभवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महायुति सरकार के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि महाराष्ट्र सरकार और महायुति गठबंधन एनसीपी के इस फैसले का पूरी तरह समर्थन करता है।

विलय की चर्चाओं पर लगा ब्रेक

गौरतलब है कि एनसीपी (शरद पवार गुट) और अजित पवार गुट के बीच पिछले कुछ समय से दोनों दलों के संभावित विलय को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की घोषणा के बाद इन अटकलों पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है।

शरद पवार के निवास पर अहम बैठक

इधर बारामती में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के निवास गोविंद बाग में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार, युगेंद्र पवार और संदीप क्षीरसागर शामिल हैं। माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी की आगे की रणनीति और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

परिवार में कोई मतभेद नहीं: शरद पवार

जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या उन्हें परिवार के सदस्य होने के नाते सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले में विश्वास में लिया गया था, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अगर परिवार पर कोई संकट आता है, तो परिवार एकजुट रहता है। परिवार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत