न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खाली सड़क की ओर मोड़ा स्कूटर, हाथ पकड़कर पर्स छीना…’ कल्याण में रैपिडो ड्राइवर पर महिला से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

कल्याण में रैपिडो ड्राइवर पर महिला से छेड़छाड़ और लूट का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने सुनसान सड़क पर ले जाकर पर्स छीना, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 12:37:06

‘खाली सड़क की ओर मोड़ा स्कूटर, हाथ पकड़कर पर्स छीना…’ कल्याण में रैपिडो ड्राइवर पर महिला से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

मुंबई पुलिस ने कल्याण इलाके से एक 19 वर्षीय रैपिडो ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिस पर 26 साल की महिला के साथ लूटपाट और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। कल्याण के महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बलिरामसिंह परदेशी के अनुसार, आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान सिद्धेश परदेशी के रूप में हुई है, जो कल्याण के खड़कपाड़ा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, उसने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और हाल ही में रैपिडो से जुड़ा था।

पीड़िता ने पुलिस को बताई पूरी घटना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले करीब डेढ़ महीने से रैपिडो ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब 7 बजे उसने कल्याण रेलवे स्टेशन से जिम जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। बुकिंग के बाद सिद्धेश उसे लेने पहुंचा और दोनों स्कूटर से रवाना हुए।

हालांकि, जिम की ओर जाने के बजाय आरोपी ने अचानक रास्ता बदल लिया और स्कूटर को सिंडिकेट इलाके की एक सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया और कारण पूछा, तो आरोपी ने कुछ दूरी पर स्कूटर रोक दिया।

हाथ पकड़कर किया गलत व्यवहार, पर्स छीनकर भागने की कोशिश

पीड़िता के अनुसार, स्कूटर रोकने के बाद आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद उसने महिला का पर्स छीन लिया और मौके से भागने की कोशिश की। महिला के पर्स में करीब 1000 रुपये नकद रखे हुए थे।

डरी-सहमी महिला ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े चले आए। लोगों ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

लोगों ने सौंपा पुलिस के हवाले, जांच जारी

स्थानीय लोगों ने आरोपी को काबू में करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिद्धेश परदेशी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी ऐसी वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। मामले ने इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, खासकर महिलाओं की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत