न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 380 अंकों की उछाल के साथ 82,985.97 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 110 अंकों की बढ़त के साथ 25,433.65 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। यह बढ़त ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर की मजबूती के दम पर देखने को मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 11:41:02

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा

गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर मजबूत शुरुआत करते हुए निवेशकों का भरोसा कायम रखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 380 अंकों की उछाल के साथ 82,985.97 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 110 अंकों की बढ़त के साथ 25,433.65 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। यह बढ़त ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर की मजबूती के दम पर देखने को मिली।

इस तेजी के साथ निवेशकों को राहत की सांस मिली है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक आर्थिक हालात और व्यापारिक तनावों के बीच बाजार की दिशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी ऑटो 0.83 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.33 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.18 प्रतिशत की बढ़त में रहे। जबकि निफ्टी आईटी 0.14 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था।

बाजार जानकारों ने कहा, "निफ्टी 50 ने पिछले सत्र में सकारात्मक रुख के साथ शुरुआत की थी और मजबूत रुझान के साथ ऊपर की ओर कारोबार किया था। इंडेक्स ने हरे निशान में बंद होते हुए निरंतर तेजी का संकेत दिया। तकनीकी दृष्टिकोण से, 25,450 से ऊपर की निरंतर चाल 25,500 की ओर तेजी का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। नीचे की ओर, तत्काल समर्थन 25,150 और 25,200 पर है, जो लॉन्ग ट्रेड के लिए संभावित प्रवेश बिंदु हो सकते हैं।"

विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन का हालिया कमेंट भारत-अमेरिका व्यापार तनाव में कमी का संकेत देता है और अगले कुछ हफ्तों में अमेरिका-भारत व्यापार समझौते की संभावना की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने आगे कहा, "रेयर अर्थ मैग्नेट को लेकर चीन के कड़े कदमों ने अमेरिका को कड़ी चोट पहुंचाई है और इसलिए, अमेरिका भारत के साथ एक समझौता करने का इच्छुक है, जिसमें दोनों देश कुछ रियायतें देंगे। हालांकि भारतीय वृहद आर्थिक स्थिति मजबूत है और वित्त वर्ष 26 के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमान को संशोधित किया जा रहा है, फिर भी कपड़ा, रत्न एवं आभूषण और चमड़ा उत्पादों जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में भारत के निर्यात और रोजगार पर गहरा असर पड़ा है। इस संदर्भ में, अमेरिका-भारत व्यापार समझौता बाज़ारों के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।"

इस बीच, सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, इंफोसिस, टाटा स्टील, टीसीएस, एसबीआई, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

अमेरिकी मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.04 प्रतिशत या 17.15 अंक की गिरावट के साथ 46,253.31 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 26.75 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,671.06 और नैस्डेक 148.38 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,670.08 पर हरे निशान में बंद हुआ।

लगभग सभी एशियाई बाजार सुबह हरे निशान पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे । चीन का शंघाई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त में रहा। जापान का निक्केई 0.77 प्रतिशत की बढ़त में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.78 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहा था, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 15 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 68.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,650.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत