न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप-पुतिन बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूती

गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव के बीच सकारात्मक रुख बनाए रखा और हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक चढ़कर 80,597.66 पर और निफ्टी 11.95 अंक बढ़कर 24,631.30 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 5:31:18

ट्रंप-पुतिन बैठक से पहले भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, बैंकिंग सेक्टर ने दिखाई मजबूती

गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव के बीच सकारात्मक रुख बनाए रखा और हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 57.75 अंक चढ़कर 80,597.66 पर और निफ्टी 11.95 अंक बढ़कर 24,631.30 पर बंद हुआ। इस तेजी में सबसे बड़ा योगदान बैंकिंग सेक्टर का रहा, जहां निफ्टी बैंक इंडेक्स 160.40 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 55,341.85 पर बंद हुआ।

बाजार की नजरें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली अहम बैठक पर टिकी हुई हैं। इस भू-राजनीतिक घटनाक्रम के बीच निवेशकों ने बैंकिंग, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंसिंग सर्विसेज, फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में खरीदारी की, जबकि ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी सेक्टर दबाव में रहे।

लार्जकैप शेयरों में मजबूती देखने को मिली, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 177.25 अंक (0.31%) गिरकर 56,504.25 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 66.50 अंक (0.38%) गिरकर 17,547.45 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, मारुति सुजुकी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक शीर्ष गेनर्स में रहे। वहीं टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एचसीएल टेक, आईटीसी और ट्रेंट टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे के अनुसार, निफ्टी ने ट्रंप-पुतिन बैठक से पहले सीमित दायरे में कारोबार किया, लेकिन समग्र धारणा अभी भी बुल्स के पक्ष में है। इंडेक्स 24,337 के ऊपर बना हुआ है, जबकि ऊपर की ओर 24,660 और 24,850 पर रुकावट देखी जा सकती है। अगर निफ्टी 24,337 के नीचे फिसलता है तो गिरावट गहरी हो सकती है।

दिन की शुरुआत सपाट रही थी, लेकिन धीरे-धीरे बैंकिंग और चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार ने सकारात्मक रुख बनाए रखा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत