न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में आई लव मोहम्मद विवाद: अहिल्यानगर में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 29 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद अब महाराष्ट्र के अहिल्यानगर तक पहुँच गया। सड़क पर लिखे गए संदेश के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराजगी फैली और विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर 29 लोगों को गिरफ्तार किया और 150 से अधिक के खिलाफ केस दर्ज किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 2:37:58

महाराष्ट्र में आई लव मोहम्मद विवाद: अहिल्यानगर में तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 29 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ (I Love Mohammad) विवाद अब महाराष्ट्र तक पहुँच गया है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सोमवार को किसी ने सड़क पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिख दिया, जिससे स्थानीय मुस्लिम समुदाय में नाराजगी फैल गई। विरोध-प्रदर्शन सड़कों पर उतर आया और देखते ही देखते यह हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारी पुलिस दल पर पथराव करने लगे, जिससे हालात बिगड़ गए और पुलिस को भीड़ काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

प्रदर्शन और गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहिल्यानगर जिले के कोटला गांव में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया और 150 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब किसी ने सड़क पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई।

लाठीचार्ज के पीछे की वजह

अधिकारी ने कहा, "सड़क पर यह संदेश लिखे जाने के बाद कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।"

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घारगे ने बताया कि सड़क पर अवरोध और पथराव के सिलसिले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। घारगे ने कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल का इस्तेमाल किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। स्थिति अब नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और न ही अफवाहें फैलाएं।”

ध्रुवीकरण की आशंका पर टिप्पणी

यवतमाल की यात्रा पर गए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि अधिकारी जांच करेंगे कि कहीं राज्य में शांति भंग करने और समाज में ध्रुवीकरण फैलाने की कोई साजिश तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, “हर व्यक्ति अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन किसी को भी समाज में विभाजन फैलाने की अनुमति नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत