न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विमान हादसे ने ली पांच जिंदगियां, अजित पवार के साथ जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का भी निधन

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार से जुड़े विमान हादसे में पांच लोगों की मौत, जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी शामिल। हादसे से गांव में शोक की लहर, जानिए पूरी घटना।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 4:02:00

विमान हादसे ने ली पांच जिंदगियां, अजित पवार के साथ जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का भी निधन

जौनपुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी शामिल थीं। हादसे में अजित पवार के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, विमान के दो पायलट—सुमित कपूर और शांभवी पाठक—और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सभी शव जली हुई अवस्था में बरामद किए गए।

पिंकी माली जौनपुर जिले की केराकत तहसील के भैंसा गांव की निवासी थीं। उन्होंने बीते छह वर्षों से फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। यह हादसा उस लियर जेट-45 विमान में हुआ, जिसे VRS वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा था। यह एक अत्याधुनिक प्रीमियम बिजनेस जेट है, जिसकी अधिकतम गति करीब 870 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है और यह लगभग 3700 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह विमान महाराष्ट्र से उड़ान भरने के बाद बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अजित पवार बारामती में पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रनवे पर उतरने से ठीक पहले खराब दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण विमान संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

पिंकी माली के परिवार की बात करें तो वह जौनपुर के केराकत क्षेत्र के भैंसा गांव से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता शिवकुमार माली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता बताए जा रहे हैं। परिवार लंबे समय से मुंबई में निवास कर रहा था, हालांकि जौनपुर में भी उनके कुछ रिश्तेदार रहते हैं और समय-समय पर उनका गांव आना-जाना होता था। पिंकी माली की शादी हो चुकी थी और परिवार के अधिकांश सदस्य मुंबई में ही रहते हैं। उनके पिता चार भाइयों में से एक हैं।

जैसे ही विमान हादसे में पिंकी माली के निधन की खबर जौनपुर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके घर पहुंचने लगी, जो परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

इस विमान दुर्घटना ने न केवल महाराष्ट्र की राजनीति को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि इससे जुड़े सभी परिवारों को अपूरणीय क्षति भी दी है। पिंकी माली के निधन से उनके परिवार और समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है। उनके सहकर्मी उन्हें एक जिम्मेदार, समर्पित और मेहनती फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में याद कर रहे हैं।

यह त्रासदी एक बार फिर इस सच्चाई को सामने लाती है कि विमानन क्षेत्र में कार्यरत पेशेवर किस तरह हर दिन जोखिम भरी परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। पिंकी माली की असमय मृत्यु ने न सिर्फ जौनपुर बल्कि पूरे देश को गमगीन कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत