न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकनाथ शिंदे की पार्टी Shiv Sena का BJP में होगा विलय, संजय राउत का बड़ा दावा

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पूरी तरह विलीन हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 2:55:24

एकनाथ शिंदे की पार्टी Shiv Sena का BJP में होगा विलय, संजय राउत का बड़ा दावा

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पूरी तरह विलीन हो जाएगी। उन्होंने यह बयान शिवसेना के दिवंगत नेता आनंद दिघे को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिया, जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर शिंदे गुट पर तीखा हमला बोला।

राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिंदे की पार्टी अब बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से भटक चुकी है और भाजपा में विलय की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "हमने कभी बालासाहेब ठाकरे के साथ किसी और की तस्वीर नहीं लगाई, लेकिन आज ये लोग दिघे साहब की तस्वीरें नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी बड़ी नहीं लगाते।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि शिंदे की पार्टी अब पूरी तरह से भाजपा में समा जाएगी। मैं जो कहता हूं, वह देर-सवेर सच साबित होता है, क्योंकि मैं बालासाहेब का सच्चा अनुयायी हूं।"

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब राउत ने आनंद दिघे पर बयान दिया, जिसके जवाब में शिवसेना विधायक राजेश मोरे ने उन्हें 'घर में घुसकर मारने' जैसी धमकी दे डाली। इस पर राउत ने करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें ‘जय महाराष्ट्र’ की ताकत पर पूरा भरोसा है और वे बिना किसी सुरक्षा के ठाणे जाते हैं। राउत ने चुनौती देते हुए कहा, "मैं देखूंगा कौन मुझे रोकता है।"

संजय राउत ने कहा कि आनंद दिघे वास्तव में एक महान नेता थे, जिनकी बालासाहेब ठाकरे भी हमेशा प्रशंसा करते थे, लेकिन आज जो लोग उन्हें लेकर फिल्में बना रहे हैं, वे वास्तव में दिघे को समझते ही नहीं हैं। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा, "सिर्फ इसलिए कि आपने उन पर फिल्म बना ली, इसका मतलब यह नहीं कि आप उन्हें जानते हैं। आपकी फिल्म का 90% हिस्सा झूठा और बनावटी है।"

राउत यहीं नहीं रुके। उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा महायुति सरकार को भी आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि "महायुति के 90 प्रतिशत विधायक वोटों की चोरी से चुने गए हैं।" उन्होंने कहा कि जयंत पाटिल को भाजपा में शामिल न होने की सजा दी जा रही है और उनकी आलोचना ओछे तरीके से की जा रही है। साथ ही, गोपीचंद पडलकर द्वारा जयंत पाटिल के पिता के बारे में दिए गए बयान की भी निंदा की और देवेंद्र फडणवीस से अपनी टीम को शिष्टाचार सिखाने की बात कही।

राउत ने प्रताप सरनाइक को लेकर भी तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के लिए उन्होंने शिवसेना से गद्दारी की और जब ईडी ने छापा मारा तो वे भाग गए। राउत ने दो टूक कहा कि सरनाइक को राजन विचारे जैसे वफादार शिवसैनिकों के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

अंत में राउत ने मुंबई के विकास योजनाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का असली मकसद मुंबई को लूटना है। उन्होंने कहा, "अगर विकास की मंशा थी तो मुंबई से अन्य शहरों की तरफ बुलेट ट्रेन क्यों नहीं चलाई जा रही है? यह परियोजना मुंबई को निगलने के लिए शुरू की गई है।"

इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। अगर संजय राउत का दावा सही साबित होता है, तो यह न सिर्फ शिवसेना की संरचना को बदल देगा, बल्कि आगामी चुनावी समीकरणों को भी पूरी तरह से प्रभावित करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत