न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली दरबार में लगी अर्ज़ी: मॉनसून सेशन छोड़ अमित शाह से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, विपक्ष बोला– महाराष्ट्र कैबिनेट में मची है गैंगवार

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र छोड़कर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचे और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। विपक्ष ने इसे कैबिनेट में गैंगवार से जोड़ा, तो राजनीतिक हलकों में ठाकरे बंधुओं की एकता से बढ़ती चिंता पर चर्चा तेज हो गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 12:15:31

दिल्ली दरबार में लगी अर्ज़ी: मॉनसून सेशन छोड़ अमित शाह से मिलने पहुंचे एकनाथ शिंदे, विपक्ष बोला– महाराष्ट्र कैबिनेट में मची है गैंगवार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है, लेकिन डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अचानक उसे छोड़ दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान नितिन गडकरी से भी उनकी अहम बातचीत की खबरें सामने आई हैं। राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की चर्चा है कि ऐसे अहम समय पर शिंदे दिल्ली क्यों पहुंचे, क्या वह सच में संकट में हैं?

विपक्ष को तो जैसे मौके की तलाश थी—कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिंदे राज्य कैबिनेट में चल रही "गैंगवार" से बचने के लिए राजधानी की शरण में पहुंचे हैं। पटोले का दावा है कि सरकार के अंदर खींचतान इतनी बढ़ चुकी है कि अब बात मनाने और माथा टेकने तक पहुंच गई है।

वहीं राजनीतिक विश्लेषक इस दौरे को और भी गहराई से देख रहे हैं। उनके अनुसार ठाकरे बंधुओं—राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे—के बीच मराठी स्वाभिमान को लेकर जो एकता बन रही है, वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है। हाल ही में हुई साझा रैली ने इस समीकरण को और पुख्ता कर दिया है। ऐसी स्थिति में एकनाथ शिंदे का दिल्ली पहुंचना राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस घटनाक्रम को लेकर अंदरूनी सर्वे भी कराया है, जिसमें यह अनुमान लगाया गया कि अगर ठाकरे बंधु एकजुट हो गए तो एनडीए को मराठी वोट बैंक में खासा नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि अमित शाह और शिंदे के बीच इसी पर लंबी मंत्रणा हुई।

शिंदे ने अपनी सरकार से जुड़ी चिंताओं को भी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा है, हालांकि इस मुलाकात पर किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक और दिलचस्प मोड़ यह है कि अगर एनडीए ठाकरे बंधुओं पर ज्यादा आक्रामक रुख अपनाती है तो मराठी वोटर्स का मूड क्या होगा? इसे लेकर भी शिंदे खेमे में हलचल है। शायद यही वजह है कि मनसे द्वारा आयोजित प्रदर्शन के समय शिंदे गुट के नेता प्रताप सरनाइक खुद वहां पहुंचे और मनसे समर्थकों की गिरफ्तारी पर नाराज़गी भी जताई।

राजनीति की इस बिसात पर हर मोहरा अब सोच-समझकर चल रहा है, लेकिन असली फैसला तो जनता के दिल और वोट दोनों से ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज