न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMC मेयर चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को करारा झटका, एक पार्षद ने छोड़ा साथ, घटे नंबर

बीएमसी मेयर चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वार्ड 157 की पार्षद सरिता म्हस्के के पार्टी छोड़ने से संख्या घटी, जिससे मेयर चुनाव की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 5:54:46

BMC मेयर चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे को करारा झटका, एक पार्षद ने छोड़ा साथ, घटे नंबर

मुंबई में बीएमसी मेयर चुनाव से ठीक पहले उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। वार्ड नंबर 157 से जीत दर्ज करने वाली पार्षद सरिता म्हस्के ने ठाकरे गुट की शिवसेना से किनारा कर लिया है। सरिता म्हस्के ने इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशा तायडे को हराया था, लेकिन अब उनके एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। यदि यह दावा सच साबित होता है, तो बीएमसी में उद्धव ठाकरे गुट की संख्या एक सीट कम होकर 65 से घटकर 64 रह जाएगी, जो मेयर चुनाव से पहले पार्टी की स्थिति को कमजोर कर सकती है।

पार्षदों की बैठक से दूरी ने बढ़ाई चर्चाएं

सरिता म्हस्के के पार्टी छोड़ने की खबरों को उस समय और मजबूती मिली, जब वह सेना भवन में आयोजित उद्धव ठाकरे गुट के पार्षदों की अहम बैठक में शामिल नहीं हुईं। इस बैठक में किशोरी पेडनेकर को पार्षद दल का नेता चुना गया। किशोरी पेडनेकर इससे पहले भी बीएमसी की मेयर रह चुकी हैं और इस बार उन्होंने वार्ड नंबर 194 से दोबारा जीत हासिल की है। सरिता की गैरमौजूदगी ने अंदरूनी खींचतान और टूट की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।

कल्याण-डोंबिवली में भी टूटा ठाकरे गुट

मुंबई से पहले कल्याण-डोंबिवली में भी ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा था। यहां पार्टी के 11 नगरसेवकों में से चार ने चुने जाने के तुरंत बाद बगावत कर दी। इन चारों नगरसेवकों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना और मनसे को समर्थन देने की चर्चा है। वहीं, बचे हुए सात नगरसेवकों ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि वे फिलहाल एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता गठन को लेकर उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं, लेकिन कोई भी फैसला वरिष्ठ नेतृत्व की राय के बाद ही लिया जाएगा।

कार्रवाई की चेतावनी, विपक्ष की भूमिका पर जोर

शेष नगरसेवकों ने यह भी साफ किया कि यदि जरूरत पड़ी तो वे महापालिका में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। वहीं, शिंदे और मनसे का समर्थन करने वाले चार नगरसेवकों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी उद्धव ठाकरे की ओर से दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि समय रहते अनुशासनात्मक कदम उठाना जरूरी है, ताकि और टूट को रोका जा सके।

गुरुवार रहेगा बेहद अहम

महाराष्ट्र की सियासत के लिहाज से गुरुवार, 22 जनवरी का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। इस दिन राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में मेयर पद के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। लॉटरी सिस्टम के जरिए आरक्षण घोषित होने के बाद ही राजनीतिक दल अपने-अपने मेयर उम्मीदवारों के नाम सामने लाएंगे। ऐसे में बीएमसी में हो रही यह उठापटक मेयर चुनाव की तस्वीर को पूरी तरह बदल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत