न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs PAK: 'बस 24 घंटे का इंतजार करें', कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब, कहा – “बस 24 घंटे का इंतजार करें”। जानिए टीम इंडिया का रुख और मुकाबले से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Feb 2026 7:32:50

IND vs PAK:  'बस 24 घंटे का इंतजार करें', कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैंडशेक सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महा-मुकाबले से क्रिकेट फैंस की उम्मीदें चरम पर हैं। इस बड़े मुकाबले से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया। इनमें से एक सवाल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक को लेकर भी था। इस पर सूर्यकुमार यादव ने बिना देर किए टीम इंडिया का रुख स्पष्ट किया और क्रिकेट फैंस को इंतजार का संदेश दिया।

“बस चौबीस घंटे का इंतजार करें”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक को लेकर पूछे गए सवाल पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “आप सभी 24 घंटे का इंतजार करिए। हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। अपना खेल खेलेंगे, अच्छे से खाना खाइए और अच्छी नींद लीजिए। कल फैसला होगा और तभी आप सभी को इसका जवाब मिल जाएगा।” उन्होंने साफ किया कि टीम का फोकस खेल पर ही रहेगा। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिछली बार एशिया कप 2025 में दुबई में एक-दूसरे से हैंडशेक नहीं किया था। यह टूर्नामेंट उस समय खेला गया था जब पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था।

पाकिस्तानी कप्तान का रुख

टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से भी हैंडशेक नीति के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने कहा, “इस बारे में हम कल निर्णय लेंगे। मेरी राय शायद मायने नहीं रखती, लेकिन खेल भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए। क्रिकेट को उसी सच्चाई और भावना के साथ खेला जाना चाहिए जैसा इसे हमेशा खेला जाना चाहिए था।”

टीम इंडिया का पाकिस्तान पर दबदबा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में भारतीय टीम 7 बार जीत हासिल करने में सफल रही है। ऐसे में 15 फरवरी का मुकाबला दोनों टीमों के लिए चुनौती और रोमांच से भरपूर रहने वाला है।

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट कर दिया कि मैच के पहले कोई भड़कीला बयान या विवाद नहीं टीम के फोकस को हिला सकता। अब 24 घंटे का इंतजार कर ही क्रिकेट प्रेमियों को पता चलेगा कि हैंडशेक का मामला किस दिशा में जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत