न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'आपके पास कपड़े, जूते, मोबाइल हमारी वजह से...' BJP विधायक की टिप्पणी से मचा बवाल, CM फडणवीस ने भी जताई नाराजगी

भाजपा विधायक बबनराव लोनीकर के बयान आपके कपड़े, जूते, मोबाइल हमारी वजह से हैं पर बवाल मच गया है। सीएम फडणवीस ने भी नाराजगी जताई, विपक्ष ने लोकतंत्र का अपमान बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jun 2025 4:35:54

'आपके पास कपड़े, जूते, मोबाइल हमारी वजह से...' BJP  विधायक की टिप्पणी से मचा बवाल, CM फडणवीस ने भी जताई नाराजगी

महाराष्ट्र में सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया जब भाजपा विधायक बबनराव लोनीकर ने अपने भाषण के दौरान ऐसी बात कह दी जो अब चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए ऐसा बयान दे दिया जिसने विपक्ष को घेरने का मौका दे दिया और खुद उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इससे नाखुश नजर आ रहे हैं।

दरअसल, जालना जिले के परतुर में 'हर घर सोलर' योजना से जुड़े कार्यक्रम में बोलते हुए लोनीकर ने कहा—"कुछ लोग और खास तौर पर युवा सोशल मीडिया पर हमारी और हमारी पार्टी की आलोचना करते हैं। लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि जो कपड़े आप पहनते हैं, जूते जो आप चलते हैं, मोबाइल जिससे आप हमें कोसते हैं – वो सब कुछ आपको हमारी वजह से मिला है।"

उन्होंने आगे जोड़ा कि “हमने गांव में पानी की टंकी, कंक्रीट सड़कें, समारोह स्थल बनवाए। हमारी सरकार ने आपकी माताओं को वेतन और पिताओं को पेंशन दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को बुवाई के लिए ₹6,000 की सहायता दी, आपकी बहनें ‘लाडकी बहन’ योजना का लाभ उठा रही हैं।"

विधायक की बात यहीं नहीं रुकी, उन्होंने यह तक कह दिया कि – “आपके पास जो कुछ है, वो हमारी सरकार की वजह से है।”

विपक्ष का तीखा पलटवार और सोशल मीडिया पर आक्रोश

भाजपा विधायक के इस बयान पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव सेना के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने उन्हें "अंग्रेजों का स्वदेशी संस्करण" कहकर आड़े हाथों लिया।

दानवे ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा – “आपकी नेतागिरी जनता की वजह से है। आपके कपड़े, जूते, टिकट, कार का डीज़ल सब जनता की मेहनत से है। जनता आपके शब्दों को याद रखेगी, स्थानीय निकाय चुनाव में जवाब मिलेगा।”

CM देवेंद्र फडणवीस ने भी जताई नाराजगी

इस बयान की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी बातें नहीं कही जानी चाहिए। इससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंचता है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां लोग विधायक की भाषा को ‘अहंकार और लोकतंत्र विरोधी’ बता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत