न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजित पवार की अंतिम तस्वीर हुई वायरल, बॉडीगार्ड के साथ विमान में बैठे नजर आए

अजित पवार की अंतिम तस्वीर सामने आई, बॉडीगार्ड के साथ विमान में बैठे दिखे। मुंबई से बारामती जाते हुए उनकी आखिरी उड़ान बनी, हादसे में पांच लोगों की मौत, पहचान घड़ी और कपड़ों से हुई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 5:03:21

अजित पवार की अंतिम तस्वीर हुई वायरल, बॉडीगार्ड के साथ विमान में बैठे नजर आए

महाराष्ट्र के प्रभावशाली नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज एक जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यह उनकी आखिरी उड़ान साबित हुई। आज उनकी और उनके बॉडीगार्ड की विमान में ली गई अंतिम तस्वीर सामने आई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह तस्वीर विमान के टेकऑफ़ से ठीक पहले ली गई थी। आज सुबह 8:46 बजे बारामती में हुआ विमान हादसा काफी भयंकर था, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की जान चली गई।

अंतिम 36 मिनट की कहानी

सुबह 8:10 बजे अजित पवार का विमान मुंबई से उड़ान भरा।

22 मिनट बाद यानि 8:32 बजे विमान पुणे के रास्ते बारामती की ओर देखा गया। फ्लाइट रडार 24 पर विमान 8:35 बजे बारामती के पास पहुंचा, लेकिन उस वक्त कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। पायलट ने पहली बार लैंडिंग करने का फैसला नहीं किया। इसके बाद पायलट ने विमान को एक लूप में फिर से उड़ाया और करीब 10 मिनट बाद विमान बारामती एयरपोर्ट पर लौट आया। पहली असफल लैंडिंग के बाद बारामती के रनवे-11 पर दूसरी लैंडिंग की कोशिश की गई, लेकिन विमान रनवे से फिसलकर चट्टान से टकरा गया और तीन हिस्सों में टूट गया। तुरंत इसके बाद विमान में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार लैंडिंग के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं भेजा था और ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया गया। हादसे के समय बारामती के फ्लाइंग क्लब से कोई अन्य विमान उड़ान पर नहीं था।

चट्टान से टकराते ही विमान में लगी आग

प्लेन के चट्टान से टकराने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई और पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस चार्टर प्लेन में कुल पांच लोग सवार थे – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली। अजित पवार आज बारामती में चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे और इसी उद्देश्य से मुंबई से उड़ान भरी थी, लेकिन यह उनकी अंतिम उड़ान बन गई।

घड़ी और कपड़ों से हुई पहचान

हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों के शव बुरी तरह जल गए। अजित पवार की पहचान उनकी घड़ी और पहनावे से की गई। इस दुर्घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और पूरे राज्य में शोक की लहर है। यह दुर्घटना न केवल महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोरने वाली है, बल्कि विमान सुरक्षा और चार्टर उड़ानों की सुरक्षा मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत