न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘यह दुर्घटना है, साजिश नहीं, इस पर सियासत न की जाए’, अजित पवार के निधन पर शरद पवार का पहला बयान

अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शरद पवार का पहला बयान सामने आया। बोले— यह दुर्घटना है, साजिश नहीं; इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 7:57:13

‘यह दुर्घटना है, साजिश नहीं, इस पर सियासत न की जाए’, अजित पवार के निधन पर शरद पवार का पहला बयान

बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद एनसीपी (एसपी) प्रमुख और उनके चाचा शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शरद पवार ने दो टूक कहा कि इस दुखद घटना को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, न कि किसी तरह की साजिश। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, शरद पवार तुरंत बारामती पहुंचे और उस अस्पताल गए, जहां अजित पवार का पार्थिव शरीर लाया गया था। वे लंबे समय तक परिजनों के साथ मौजूद रहे। फिलहाल अजित पवार का पार्थिव शरीर बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। गौरतलब है कि अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से अलग राह चुनते हुए महायुति का दामन थामा था और इसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री बने थे।

सभी अटकलों को किया सिरे से खारिज

इस हादसे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की शंकाएं और सवाल उठने लगे थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत को लेकर जांच की मांग की थी। इसके बाद जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस विषय पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने भी जांच की आवश्यकता बताई। इन बयानों के चलते हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, शरद पवार ने इन सभी अटकलों को नकारते हुए साफ कहा कि यह महज एक दुर्घटना है। उन्होंने लोगों और राजनीतिक दलों से अपील की कि इस संवेदनशील मुद्दे पर बयानबाजी और राजनीति से बचा जाए।

ममता बनर्जी ने जांच की उठाई मांग

ममता बनर्जी ने इस हादसे पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा, “अजित पवार शरद पवार की पार्टी में दोबारा लौटने वाले थे। ऐसे में इस विमान हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मौजूदा एजेंसियां भरोसेमंद नहीं रह गई हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए।” उन्होंने आगे कहा, “कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में अजित पवार अपने पुराने गुट में वापसी करने वाले थे और उससे पहले ही यह हादसा हो गया। देश में लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले अहमदाबाद में इतनी बड़ी दुर्घटना हुई और अब यह हादसा। नेता अक्सर समय की कमी के कारण चार्टर्ड विमानों से यात्रा करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा का क्या इंतजाम है? यह घटना हमें भीतर तक झकझोर देती है।”

खरगे ने भी जताया दुख, जांच की मांग दोहराई

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जांच की बात कही। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “हम इस दुर्घटना की जांच की मांग करते हैं। यह बेहद दुखद घटना है। अजित पवार की असमय मृत्यु से देश ने एक मेहनती और प्रभावशाली नेता खो दिया है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

सुबह बारामती के पास हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की आज सुबह बारामती के पास हुए विमान हादसे में मौत हो गई। अजित पवार 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में चार जनसभाओं को संबोधित करने के लिए सुबह मुंबई से रवाना हुए थे। इस दुर्घटना में विमान के चालक दल के दो सदस्यों की भी जान चली गई। विमान सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?