न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैंने अपना सबसे भरोसेमंद साथी खो दिया' — अजित पवार के निधन पर CM फडणवीस का पहला बयान, राज्य में तीन दिन का शोक

अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भावुक बयान सामने आया है। उन्होंने इसे निजी क्षति बताया और महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 1:09:53

'मैंने अपना सबसे भरोसेमंद साथी खो दिया' — अजित पवार के निधन पर CM फडणवीस का पहला बयान, राज्य में तीन दिन का शोक

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गहरे शोक में डूबे सीएम फडणवीस ने कहा, “मैंने अपना एक मजबूत, संवेदनशील और जमीनी मित्र खो दिया है। अजित पवार का जाना मेरे लिए निजी क्षति है। आज महाराष्ट्र के लिए बेहद कठिन दिन है।” उनके शब्दों में दर्द और भावनाओं का स्पष्ट असर नजर आया।

अजित पवार के योगदान को याद करते हुए क्या बोले फडणवीस?

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा, “अजित पवार के जाने से पवार परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। मैंने इस दुखद हादसे की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दे दी है। महाराष्ट्र के विकास में अजित पवार की भूमिका बेहद अहम रही है। वह संघर्षों से निकले हुए, मेहनती और परिणाम देने वाले नेता थे।” सीएम ने यह भी घोषणा की कि अजित पवार के सम्मान में राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा।

“दिल सुन्न हो गया है” – एक्स पर भावुक पोस्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “दादा चले गए। एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और मेरे साथ काम करने वाले डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित दादा पवार की प्लेन क्रैश में मौत बेहद दिल दहला देने वाली है। यह खबर सुनकर दिल सुन्न हो गया। अपनी भावनाएं शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने अपना एक मजबूत और भरोसेमंद दोस्त खो दिया है। यह मेरे जीवन का निजी नुकसान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। आज पूरा महाराष्ट्र शोक में है। मैं दादा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम पवार परिवार और एनसीपी परिवार के दुख में पूरी तरह से शामिल हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले चार अन्य लोगों के परिवारों के प्रति भी मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

सीएम फडणवीस ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और जल्द ही बारामती के लिए रवाना होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत