न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश में हादसा: रनवे से फिसला एयर इंडिया का विमान, फटे टायर, इंजन को पहुंचा नुकसान

कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट भारी बारिश के कारण लैंडिंग के दौरान फिसल गई। तीन टायर फट गए, इंजन को नुकसान की आशंका, सभी यात्री सुरक्षित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 2:19:19

मुंबई एयरपोर्ट पर बारिश में हादसा: रनवे से फिसला एयर इंडिया का विमान, फटे टायर, इंजन को पहुंचा नुकसान

कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार सुबह लैंडिंग के समय बारिश के कारण फिसल गई। भारी बारिश की वजह से लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसलन हो गई थी, जिसके चलते विमान थोड़ा फिसला और रनवे से बाहर निकल गया। हादसे में विमान के तीन टायर फट गए और शुरुआती जानकारी के मुताबिक इंजन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि राहत की बात यह रही कि लैंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित रही और सभी यात्री व क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया की तरफ से इस घटना पर आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। कंपनी ने बताया, "21 जुलाई, 2025 को कोच्चि से मुंबई आने वाली फ्लाइट AI2744 लैंडिंग के दौरान बारिश के कारण फिसल गई। लेकिन लैंडिंग सुरक्षित रही और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर्स सकुशल विमान से उतर गए। फिलहाल एयरक्राफ्ट को जांच के लिए संचालन से हटा दिया गया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है।"

घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हलचल तेज हो गई। छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:27 बजे हुई, जिसके बाद इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम तुरंत सक्रिय हो गई और स्थिति को काबू में कर लिया गया। हादसे के कारण प्रमुख रनवे 09/27 को थोड़ी देर के लिए बंद करना पड़ा और वैकल्पिक रनवे 14/32 को तुरंत शुरू किया गया। रनवे को हुए नुकसान की मरम्मत और विमान की पूरी जांच के बाद ही उड़ान संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?