न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी मर्डर केस: कहां गायब हो गए सोनम के गहने? पुलिस भी गुत्थी सुलझाने में उलझी

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी के फरार होने के बाद गहनों का रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस इंदौर से लेकर गाजीपुर तक जांच कर चुकी है, लेकिन गहनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। क्या प्रेमी राज कुशवाह ने उन्हें छिपाया या सोनम ने खुद ठिकाने लगा दिए? पढ़िए पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 11:21:30

राजा रघुवंशी मर्डर केस: कहां गायब हो गए सोनम के गहने? पुलिस भी गुत्थी सुलझाने में उलझी

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर रोज कोई न कोई नया रहस्य सामने आ रहा है। इस हत्याकांड से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब अभी भी पुलिस और जनता दोनों को तलाशने हैं। शिलॉन्ग में राजा की दर्दनाक हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी गहनों के साथ गायब हो गई थी। इस वारदात के बाद वह जहां-जहां गई, पुलिस की टीम ने उन तमाम जगहों पर जाकर छानबीन की। हर जगह बारीकी से जांच की गई, हर कोना खंगाला गया, लेकिन सोनम के गहनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह एक अबूझ पहेली बन चुकी है कि वे गहने आखिर हैं कहां?

शिलॉन्ग में सोनम के साथ हनीमून मनाने पहुंचे राजा की हत्या कर दी गई थी, और उसका शव खाई में फेंक दिया गया। हत्या के बाद मुख्य आरोपी सोनम चुपचाप इंदौर लौटी और एक फ्लैट में ठहरी। फिर वहां से वाराणसी के रास्ते गाजीपुर निकल गई, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इंदौर के उस फ्लैट की भी छानबीन की गई, लेकिन वहां से भी गहनों के बारे में कुछ हाथ नहीं लगा।

क्या प्रेमी राज कुशवाह ने छिपाए गहने?

इस पूरे मामले में अब यह सवाल गहराता जा रहा है कि क्या सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह ने गहनों को छिपा दिया या बेच दिया? या फिर खुद सोनम ने हत्या के बाद भागने के दौरान गहनों को कहीं ठिकाने लगा दिया? गाजीपुर में जब पुलिस ने सोनम को पकड़ा, तो उसके पास न तो कोई बड़ा कैश मिला और न ही गहनों का कोई निशान। बताया जा रहा है कि उस समय सोनम मानसिक रूप से बेहद विचलित और घबराई हुई अवस्था में थी। गौरतलब है कि राजा रघुवंशी ने इन गहनों को शादी के लिए खरीदा था, जो अब इस मर्डर मिस्ट्री में एक नया मोड़ बनते दिख रहे हैं।

सोनम और राज के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई?

सोनम का परिवार इंदौर में फर्नीचर और सनमाइका शीट के व्यवसाय से जुड़ा है। शादी से पहले सोनम ही घर का कारोबार संभालती थी। इसी दौरान वह राज कुशवाहा से मिली, जो इसी प्रतिष्ठान में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था। दोनों के बीच का रिश्ता समय के साथ और गहरा होता गया। हालांकि सोनम के भाई गोविंद ने दावा किया है कि सोनम, राज को भाई मानती थी और राखी भी बांधती थी — लेकिन परिस्थितियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं।

पुलिस जांच और हिरासत में कई नाम

गुरुवार को मेघालय पुलिस ने सोनम और राज कुशवाह के कुछ जानकारों से पूछताछ की, जिनमें एक टैक्सी ड्राइवर भी शामिल है जो सोनम को इंदौर से उत्तर प्रदेश ले गया था। लेकिन अब तक किसी ने गहनों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है।

राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। तीन दिन बाद, 23 मई को राजा लापता हो गया और उसका शव 2 जून को एक खाई में मिला। हत्या के आरोप में सोनम, राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों—विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—को गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल