न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सागर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, पिता, दो बच्चे और दादी ने खाया ज़हर, चारों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई क्षेत्र के टीहर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की ज़हर खाकर आत्महत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, पिता और उसके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन आत्महत्या के कारण का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 4:38:50

सागर जिले में दिल दहला देने वाली घटना, पिता, दो बच्चे और दादी ने खाया ज़हर, चारों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीहर गांव में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। इस सामूहिक आत्महत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, एक युवक और उसके दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

खेत के मकान में मिलें चारों शवों, पुलिस जांच में जुटी

यह घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टीहर गांव की है, जहां यह परिवार खेत में बने एक मकान में रहता था। शुक्रवार देर रात जब आसपास के लोगों को घर से उल्टियों की आवाज सुनाई दी, तब जाकर इस भयावह सच्चाई का पता चला। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया।

मौके पर दो की मौत, बेटी और पिता ने दम तोड़ा अस्पताल में

घटनास्थल पर फूलरानी लोधी (70) और उनका पोता अनिकेत (16) मृत पाए गए। गंभीर हालत में मनोहर सिंह लोधी और उसकी बेटी शिवानी (18) को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया, जबकि मनोहर को गंभीर हालत में सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

पत्नी मायके में थी, घर में चार लोग ही थे मौजूद

मनोहर की पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके चली गई थी, और घटना के वक्त घर में केवल मनोहर, उनकी मां फूलरानी, बेटी शिवानी और बेटा अनिकेत मौजूद थे। चारों ने एक साथ ज़हर खाकर जीवन समाप्त कर लिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे वजह क्या थी।

परिजनों की आंखों देखी: उल्टी की आवाज़ सुनकर हुआ शक

मनोहर के भाई नंदराम सिंह लोधी ने बताया कि वे चार भाई हैं और दो भाई गांव में रहते हैं, जबकि मनोहर अपने दूसरे भाई के साथ खेत में बने मकानों में अलग-अलग रहते थे। घटना की रात ऊपर वाले मकान में रह रहे भाई को नीचे से उल्टियों की आवाज सुनाई दी। जब उसने नीचे जाकर देखा तो हालात देख घबरा गया और पास के लोगों को बुलाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर की पुष्टि: अस्पताल लाने से पहले ही दो की हो चुकी थी मौत

खुरई सिविल अस्पताल की ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वर्षा केशरवानी ने बताया कि कुल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। लड़की और उसके पिता की हालत गंभीर थी। शिवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, और मनोहर की मौत रेफर के दौरान हुई।

थाना प्रभारी का बयान: मौत की वजह की हो रही गहन जांच

खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक इस आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब