न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश में क्यों ताजिया करता है भगवान श्रीकृष्ण को सलाम? 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा की दिलचस्प कहानी

मध्य प्रदेश के भंडार कस्बे में ताजिया जुलूस के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को सलामी देने की 200 साल पुरानी परंपरा आज भी निभाई जाती है। मुस्लिम परिवार द्वारा बनवाए गए मंदिर और सांप्रदायिक सौहार्द की यह मिसाल गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 12:05:32

मध्य प्रदेश में क्यों ताजिया करता है भगवान श्रीकृष्ण को सलाम? 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा की दिलचस्प कहानी

भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब का एक बेहद खूबसूरत उदाहरण मध्य प्रदेश के भोपाल में देखने को मिलता है, जो वाकई दिल को छू लेने वाला है। यहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ऐसी अनूठी परंपरा निभाई जाती है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ताजिया जब करबला की ओर बढ़ता है, तो उससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को सलामी देता है। जी हां, यहां मजहब की दीवारें नहीं, इंसानियत की डोर से जुड़ी एक गहरी परंपरा है, जो करीब 200 वर्षों से निभाई जा रही है।

मुस्लिम परिवार ने बनवाया था भगवान कृष्ण का मंदिर

यह कहानी शुरू होती है भोपाल के भंदर कस्बे से, जहां लगभग 200 साल पहले हजारी नाम के एक मुस्लिम परिवार को एक तालाब में भगवान चतुर्भुज कृष्ण की प्राचीन मूर्ति मिली। यह कोई आम बात नहीं थी – बल्कि एक आस्था और श्रद्धा की शुरुआत थी। इस मुस्लिम परिवार ने अपनी आस्था और इंसानियत का परिचय देते हुए उसी जगह भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनवाया और मूर्ति की स्थापना करवाई। इतना ही नहीं, मंदिर के लिए पांच बीघा ज़मीन भी दान कर दी।

मंदिर के सामने रुकते हैं ताजिए, देते हैं सलामी

तब से ही यह परंपरा चली आ रही है कि जब मुहर्रम का ताजिया जुलूस मंदिर के सामने पहुंचता है, तो वहां कुछ देर रुककर भगवान श्रीकृष्ण को सलामी दी जाती है। यह परंपरा आज भी उतनी ही शिद्दत और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है, जितनी पहले दिन निभाई गई थी। यह नज़ारा न सिर्फ धार्मिक एकता का प्रतीक है, बल्कि हमारी सांझी विरासत की एक अनमोल मिसाल भी है।

हजारी परिवार की गहरी श्रद्धा

कहते हैं कि हजारी परिवार को भगवान कृष्ण में अपार आस्था थी। हर साल ग्यारस के दिन जब भगवान की मूर्ति को स्नान के लिए निकाला जाता था, तो हजारी परिवार का एक सदस्य वहां ज़रूर मौजूद होता था। वह ही मूर्ति को उठाता था। लोगों का मानना है कि जब तक वह मौजूद रहते, किसी और से वह मूर्ति उठती ही नहीं थी। कई बार सैकड़ों लोग मिलकर भी मूर्ति नहीं उठा पाए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था।

भगवान से आखिरी प्रार्थना

लोगों का कहना है कि हजारी परिवार के आखिरी सदस्य ने एक दिन भगवान से भावुक होकर प्रार्थना की — "अब मेरे परिवार में कोई नहीं है, कोई नहीं आएगा, कृपया अब औरों से भी उठ जाना।" इसके बाद से ही भगवान की मूर्ति दूसरे लोगों से भी उठने लगी। यह कथा विश्वास, श्रद्धा और आपसी सद्भाव की मिसाल बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब