न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून की आड़ में कत्ल: राजा रघुवंशी हत्याकांड की परत दर परत साजिश का पर्दाफाश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम और उसके प्रेमी द्वारा की गई खौफनाक साजिश की परतें खुलीं। पुलिस जांच में टिकट से लेकर चैट और CCTV फुटेज तक से सामने आए 10 चौंकाने वाले सुराग

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 5:51:30

हनीमून की आड़ में कत्ल: राजा रघुवंशी हत्याकांड की परत दर परत साजिश का पर्दाफाश

मध्य प्रदेश के इंदौर के निवासी और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि राजा की पत्नी सोनम है, जिसने योजनाबद्ध तरीके से अपने पति की हत्या करवाई। जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाहा पहले से इस साजिश में शामिल थे और उन्होंने पेशेवर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को पैसे देकर हत्या करवाई।

इस जघन्य अपराध में सोनम के अलावा चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंदौर से पकड़े गए आरोपियों में राज कुशवाहा, आकाश राजपूत और विशाल चौहान शामिल हैं, जबकि एक और आरोपी आनंद कुर्मी को सागर जिले की बीना तहसील से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी है, और उन्होंने मिलकर अन्य आरोपियों को कॉन्ट्रैक्ट किलर के रूप में हायर किया था।

सूत्रों के अनुसार, सोनम की योजना थी कि वह विधवा बनने के बाद राज कुशवाहा से शादी कर सके। शिलॉन्ग पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम ने इस थ्योरी को केवल अंदाजे से नहीं गढ़ा, बल्कि एक के बाद एक सबूत जुटाए—जिनमें टिकट बुकिंग, सोशल मीडिया गतिविधियां, बातचीत और घटनास्थल से जुड़ी सामग्री शामिल है। अब जानते हैं उन 10 सुरागों को जिन्होंने सोनम तक पुलिस को पहुंचाया:

1. राजा की लाश के पास सोनम की जैकेट मिली

हनीमून मनाने गए कपल के अचानक लापता हो जाने के बाद पुलिस पर जनदबाव बढ़ गया था। अंततः पुलिस को जंगल क्षेत्र में राजा की कई दिनों पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद हुई। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ-साथ सोनम का जैकेट भी बरामद हुआ, जो इस पूरे मामले की जांच को नया मोड़ देता है।

2. सोशल मीडिया पोस्ट राजा के मोबाइल से, सोनम की चुप्पी

सोनम ने हनीमून के दौरान कोई पोस्ट नहीं किया, जबकि बाद में खुलासा हुआ कि सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट राजा के मोबाइल से किए गए थे, वह भी उसकी हत्या के बाद—जो पुलिस की नजरों में अत्यंत संदिग्ध बन गया।

3. सोनम ने की सिर्फ जाने की टिकट बुकिंग, लौटने की नहीं

राजा जहां कश्मीर जाना चाहता था, वहीं सोनम ने मेघालय का प्लान बनाया और टिकट्स भी उसी ने बुक किए। सबसे हैरानी की बात यह थी कि लौटने के टिकट बुक ही नहीं किए गए थे—जो साफ इशारा करता है कि वापस लौटने का कोई इरादा नहीं था।

4. सोनम हनीमून के दौरान भी राज से संपर्क में थी

पुलिस ने इंक्रिप्टेड चैट्स की जांच के बाद पाया कि सोनम लगातार राज कुशवाहा से संपर्क में थी और पल-पल की जानकारी उसे देती जा रही थी—जो कि एक सुनियोजित साजिश की तस्वीर पेश करता है।

5. CCTV में सोनम को तीन युवकों से मिलते देखा गया

शिलॉन्ग में जगह-जगह के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पुलिस को ऐसी फुटेज मिली जिसमें सोनम तीन हिंदी बोलने वाले युवकों से मिलती हुई दिखाई दी। जांच में ये तीनों हत्याकांड से जुड़े पाए गए।

6. सोनम ने सास से बात की लेकिन पति से नहीं कराई

जब राजा और सोनम लापता थे, उसी दौरान सोनम और उसकी सास के बीच एक कॉल हुई, जिसमें उसने खुद के व्रत में होने की बात कही और यह भी बताया कि वे ट्रेकिंग साइट पर हैं। लेकिन जब सास ने राजा से बात करने की इच्छा जताई, तो सोनम ने बात टाल दी और कॉल काट दिया।

7. राजा की जूलरी गायब, सोनम की सलामत

पूछताछ के दौरान सोनम ने खुद को लूटपाट का शिकार बताया, लेकिन घटनास्थल से सिर्फ राजा की करीब 10 लाख की ज्वैलरी और डिवाइस गायब थे, सोनम की कोई चीज नहीं चोरी हुई। परिजनों ने यह भी बताया कि सोनम ने ही राजा को ज्वैलरी पहनने के लिए प्रेरित किया था।

8. शादी की रस्मों में उदासी, चेहरे पर तनाव


राजा और सोनम की शादी के वीडियोज का विश्लेषण करने पर पुलिस को सोनम के चेहरे पर असहजता और उदासी दिखी। वह किसी रस्म में मन से शामिल नहीं हो रही थी—जो उसकी मानसिक स्थिति पर संकेत करता है।

9. गाजीपुर पहुंचना बना रहस्य


घटना के बाद सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे में पाई गई, जहां उसने भाई को कॉल कर सरेंडर किया। लेकिन पुलिस के अनुसार, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह गाजीपुर तक पहुंची कैसे और कथित किडनैपिंग से कैसे बच निकली।

10. राजा की स्मार्टवॉच की लोकेशन किलर्स से मेल खाई


ट्रेकिंग के दौरान हत्या के बाद किलर्स ने राजा की स्मार्टवॉच भी चुरा ली थी। जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की, तो वह लोकेशन हत्यारों की आवाजाही से पूरी तरह मेल खा रही थी—जिसने जांच को अंतिम मोड़ पर पहुंचाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी