न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज समेत 5 आरोपियों के अपराधों का ब्योरा 790 पन्नों में, चार्जशीट अदालत में दाखिल

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें सोनम, राज कुशवाहा समेत पांच आरोपियों को मुख्य दोषी बताया गया है। केस की अगली कार्रवाई फॉरेंसिक रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 9:34:10

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज समेत 5 आरोपियों के अपराधों का ब्योरा 790 पन्नों में, चार्जशीट अदालत में दाखिल

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने 790 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। इस चार्जशीट में सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा और उनके तीन साथियों—आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान—को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने यह दस्तावेज़ सोहरा सब-डिवीजन के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में प्रस्तुत किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और धाराएं


सभी पांचों आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था और वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (I) हत्या, धारा 238 (a) सबूत मिटाने और धारा 61 (2) आपराधिक साज़िश जैसे गंभीर अपराधों के तहत केस दर्ज किया है।

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सईम ने बताया कि जांच अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद तीन और लोगों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इनमें प्रॉपर्टी डीलर सीलोम जेम्स, इंदौर का मकान मालिक लेकेंद्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर अहीरबार शामिल हैं। ये तीनों पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन जमानत पर रिहा हैं। इन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने का आरोप लगाया गया था।

शादी से हत्या तक की पूरी कहानी


29 वर्षीय राजा रघुवंशी और 24 वर्षीय सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में धूमधाम से हुई थी। लेकिन पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम इस रिश्ते से खुश नहीं थी। वह परिवार के फर्नीचर व्यवसाय में काम करने वाले अकाउंटेंट राज कुशवाहा को पसंद करती थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली।

20 मई को सोनम रघुवंशी अपने पति राजा को हनीमून के बहाने मेघालय लेकर गई। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए। कई दिनों की खोजबीन के बाद 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ। इस बीच पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, जबकि सोनम ने उत्तर प्रदेश में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के बाद वह इंदौर लौटकर वहीं छिपी हुई थी।

जांच का अगला चरण

पुलिस की विस्तृत चार्जशीट से साफ है कि यह हत्या पूर्वनियोजित और सोची-समझी योजना का हिस्सा थी। SIT अब उन लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है, जिन्होंने इस पूरी साजिश को अंजाम देने में अप्रत्यक्ष रूप से मदद की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी