न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लीक हुई रिकॉर्डिंग सुनकर हिल गया राजा रघुवंशी का परिवार, सोनम के पूरे घरवालों पर जताया शक, भाई ने CBI जांच की रखी मांग

लीक हुई कॉल रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने सोनम और उसके पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने का शक जताया। भाई विपिन रघुवंशी ने CBI जांच की मांग की, जबकि आरोपी जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 5:22:08

लीक हुई रिकॉर्डिंग सुनकर हिल गया राजा रघुवंशी का परिवार, सोनम के पूरे घरवालों पर जताया शक, भाई ने CBI जांच की रखी मांग

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की दर्दनाक मौत के बाद अब मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है एक कथित ‘लीक कॉल रिकॉर्डिंग’, जिसने राजा के परिवार की बेचैनी और गुस्से को और बढ़ा दिया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने साफ शब्दों में मेघालय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए CBI जांच की मांग कर डाली है।

विपिन का मानना है कि पुलिस की जांच में कई खामियां रही होंगी, तभी तो एक के बाद एक आरोपी इतनी जल्दी जमानत पर बाहर आ रहे हैं। उनकी नजर में यह किसी गहरी साजिश का संकेत है। उन्होंने कहा, “जब इतने संगीन आरोपों के बावजूद आरोपी बाहर आ रहे हैं, तो निश्चित ही जांच कमजोर रही होगी। इसलिए अब सीबीआई को इस केस में दखल देना चाहिए।”

'सोनम अकेली नहीं, पूरा परिवार मिला हुआ है'

विपिन रघुवंशी का आरोप सिर्फ सोनम पर नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार पर है। एक ‘लीक कॉल रिकॉर्डिंग’ के हवाले से उन्होंने बताया कि सोनम जेल में रहते हुए भी अपने परिवार से संपर्क में थी। जबकि उसके परिवार वालों का कहना था कि उनकी कोई बातचीत नहीं हो रही है। इस विरोधाभास ने शक को और मजबूत कर दिया।

विपिन ने कहा, “परिवार झूठ बोल रहा है। सोनम चार-पांच बार अपने भाई गोविंद से बात कर चुकी है। ये दोनों लगातार पिछले चार हफ्तों से संपर्क में हैं। अब इनकी तरफ से वकील किया गया है और पूरी ताकत से ज़मानत की कोशिशें चल रही हैं।”

“पहले राजा को धोखा मिला, अब हम सबको मिल रहा है”

विपिन की आवाज में उस भाई का दर्द साफ झलकता है जिसने अपनों को खोया है। “पहले सोनम ने राजा को धोखा दिया, अब उसका भाई हम सबको धोखा दे रहा है,” विपिन ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सोनम के परिवार और गोविंद ने मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम तक पहुंचाया।

शादी से हनीमून तक... और फिर मौत

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। सबकुछ बिल्कुल फिल्मी लग रहा था—नई शुरुआत, प्यार और उम्मीदें। लेकिन सिर्फ 9 दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए गुवाहाटी और शिलॉन्ग रवाना हो गए, जहां से लौटना राजा के नसीब में नहीं था। 23 मई को दोनों लापता हो गए। और फिर 2 जून को राजा की लाश एक खाई से बरामद हुई।

सोनम कई दिनों तक फरार रही और अंत में यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया। पुलिस का आरोप है कि उसने अपने प्रेमी राज और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर पूरी हत्या की साजिश रची।

आरोपी जमानत पर, परिवार सदमे में

इस मामले में गिरफ्तार किए गए प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को भी शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई है। जेम्स के पास से सोनम के गहने और एक पिस्तौल भी बरामद हुई थी। यह भी आरोप है कि हत्या के बाद सोनम जिस फ्लैट में छिपी थी, उसकी व्यवस्था भी जेम्स ने ही की थी। इसके साथ ही, दो अन्य आरोपी—लोकेंद्र सिंह तोमर और बलबीर अहिरवार उर्फ बलिया—को भी जमानत मिल चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब