न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रामदेव की पतंजलि पर गाय का घटिया घी बेचने का आरोप, जांच में सैंपल हुए फेल, कोर्ट ने ठोका 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और जुड़ी कंपनियों पर घटिया गाय का घी बेचने के आरोप में उत्तराखंड की अदालत ने 1.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। पिथौरागढ़ में किए गए सैंपल और दोबारा जांच में घी फेल रहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Nov 2025 11:52:00

रामदेव की पतंजलि पर गाय का घटिया घी बेचने का आरोप, जांच में सैंपल हुए फेल, कोर्ट ने ठोका 1.40 लाख रुपये का जुर्माना

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और इससे जुड़ी दो अन्य कंपनियों पर घटिया गाय का घी बेचने के आरोप में कुल 1.4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सुनाया गया। विभाग के सहायक आयुक्त आरके शर्मा ने बताया कि मामला साल 2020 में पिथौरागढ़ के कसनी इलाके में करण जनरल स्टोर से लिए गए पतंजलि घी के सैंपल से जुड़ा है।

प्रारंभिक जांच और लैब रिपोर्ट

आरके शर्मा ने बताया कि सैंपल को पहले रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। लैब की रिपोर्ट में यह पाया गया कि घी खाने की सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा और इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख था कि यदि इसे लगातार इस्तेमाल किया जाए तो लोग बीमार भी हो सकते हैं।

दोबारा जांच में भी फेल

साल 2021 में पतंजलि को इस मामले में नोटिस जारी किया गया, लेकिन कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। इसके बाद कंपनी ने स्वयं सैंपल की दोबारा जांच कराने की मांग की और इसे किसी सेंट्रल लैब में टेस्ट कराने की अनुमति ली। इस जांच के लिए 5,000 रुपये की फीस भी ली गई।

16 अक्टूबर 2021 को अधिकारियों की टीम ने गाजियाबाद स्थित नेशनल फूड लैब में सैंपल की जांच कराई। 26 नवंबर 2021 को रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें भी घी के सैंपल फेल रहे। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद 17 फरवरी 2022 को मामला कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने सुनाया फैसला

पिथौरागढ़ के एडजुडिकेटिंग ऑफिसर/एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह की अदालत ने फैसला सुनाते हुए पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, इसके डिस्ट्रीब्यूटर ब्रह्मा एजेंसी पर 25,000 रुपये और जिस दुकान से सैंपल लिया गया था, करण जनरल स्टोर पर 15,000 रुपये का जुर्माना ठोका गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब