न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड से पहले शिलांग में ट्रैकिंग का वीडियो वायरल, सबसे आगे चलती नजर आई सोनम

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने हत्या के पहले के घटनाक्रम को और स्पष्ट कर दिया है। इस वीडियो में राजा और उसकी पत्नी सोनम को शिलांग में ट्रैकिंग करते हुए देखा गया है। यह वही दिन था जब राजा की हत्या की गई थी। अब यह वीडियो जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग बनकर उभरा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 2:10:32

राजा रघुवंशी हत्याकांड से पहले शिलांग में ट्रैकिंग का वीडियो वायरल, सबसे आगे चलती नजर आई सोनम

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने हत्या के पहले के घटनाक्रम को और स्पष्ट कर दिया है। इस वीडियो में राजा और उसकी पत्नी सोनम को शिलांग में ट्रैकिंग करते हुए देखा गया है। यह वही दिन था जब राजा की हत्या की गई थी। अब यह वीडियो जांच एजेंसियों के लिए अहम सुराग बनकर उभरा है।

मर्डर से पहले का वीडियो आया सामने

23 मई की सुबह करीब 9:45 बजे का यह वीडियो मेघालय के प्रसिद्ध डबल डेकर ब्रिज ट्रेकिंग रूट का है, जिसमें राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम एक ट्रैकिंग ट्रेल पर नजर आते हैं। वीडियो में सोनम आगे चल रही है और राजा उसके पीछे-पीछे है। इसे एम. देव सिंह नाम के एक पर्यटक ने अनजाने में शूट किया था और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

वही सफेद शर्ट और पॉलीथीन बैग

वीडियो में सोनम सफेद टी-शर्ट में दिख रही है, जिसे बाद में क्राइम स्पॉट के पास बरामद किया गया था। उसके पास एक पॉलीथीन बैग भी है, जिसमें रेनकोट होने की बात कही गई है। यह दृश्य उस समय का है, जब सोनम के सहयोगी और सुपारी किलर भी इलाके में सक्रिय थे और राजा का पीछा कर रहे थे।

वीडियो शेयर करने वाले एम. देव सिंह ने लिखा, "23 मई को मैं शिलांग में ट्रैकिंग पर था और यह वीडियो रिकॉर्ड हुआ। जब मैं हाल में इसे दोबारा देख रहा था, तब मुझे एहसास हुआ कि यह वही कपल था जिसकी बाद में हत्या हो गई। यह शायद उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग थी। मुझे उम्मीद है कि यह फुटेज पुलिस को केस सुलझाने में मदद करेगा।"

तीन अन्य लोगों का भी वीडियो में ज़िक्र

देव सिंह ने आगे बताया कि उनके पास एक और वीडियो है जिसमें इंदौर के तीन अन्य लोग भी ट्रैकिंग करते नजर आते हैं। ये वही लोग हैं जिन्हें पुलिस ने बाद में इस हत्या में संलिप्त पाया और गिरफ्तार कर लिया।

हनीमून बना मौत का सफर

राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और 20 मई को दोनों मेघालय हनीमून पर पहुंचे थे। लेकिन 23 मई को वे अचानक लापता हो गए। कई दिनों की खोजबीन के बाद 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला, जिससे हड़कंप मच गया।

हत्या की साजिश: पत्नी बनी मास्टरमाइंड

जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए तीन सुपारी किलर—आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल चौहान को हायर किया गया था। ट्रैकिंग के दौरान सुनसान इलाके में राजा की हत्या कर दी गई और शव खाई में फेंक दिया गया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

मेघालय पुलिस ने केस की तह तक पहुंचते हुए इस हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सोनम, उसका प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स शामिल हैं।

शादी के महज 12 दिन बाद हनीमून के बहाने हुई यह सुनियोजित हत्या न केवल भयावह है, बल्कि यह यह भी दिखाती है कि कैसे व्यक्तिगत संबंधों की जटिलता कभी-कभी खतरनाक मोड़ ले सकती है। अब जबकि ट्रैकिंग का वीडियो सामने आ गया है, यह केस की जांच को एक नया मोड़ दे सकता है और दोषियों को सज़ा दिलाने की दिशा में मददगार हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल