न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में सरकार का बड़ा एक्शन, कफ सिरप से मासूमों की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, छिंदवाड़ा से डॉक्टर आधी रात गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौतों के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। छिंदवाड़ा के डॉक्टर प्रवीण सोनी को आधी रात पुलिस ने दबोचा। सरकार ने कोल्ड्रिफ सिरप पर बैन लगाया और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Oct 2025 8:16:10

MP में सरकार का बड़ा एक्शन, कफ सिरप से मासूमों की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, छिंदवाड़ा से डॉक्टर आधी रात गिरफ्तार

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीते कुछ दिनों से कफ सिरप से हुई बच्चों की मौतों ने हड़कंप मचा दिया है। अब तक इस संदर्भ में कुल 12 बच्चों की जान जा चुकी है, जिनमें अधिकांश छिंदवाड़ा जिले के थे। इस दर्दनाक घटना के बाद सरकार हरकत में आ गई है। जहां एक ओर कफ सिरप बनाने वाली कंपनी पर बैन लगाया गया, वहीं अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी भी हो गई है।

छिंदवाड़ा के परासिया इलाके में कार्यरत डॉक्टर प्रवीण सोनी को पुलिस की विशेष टीम ने आधी रात को राजपाल चौक से गिरफ्तार किया। डॉक्टर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्लीनिक में दी थी प्रतिबंधित सिरप

जांच में सामने आया है कि डॉक्टर प्रवीण सोनी ने अपने क्लीनिक में छोटे बच्चों को वही कफ सिरप दिया था जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बच्चों को कोल्ड्रिफ और नेस्ट्रो डीएस नामक सिरप देने की सलाह दी थी। इन दवाओं के सेवन से बच्चों के गुर्दे (किडनी) पर बुरा असर पड़ा और संक्रमण के चलते उनकी जान चली गई।

सरकार ने लिया सख्त फैसला, कोल्ड्रिफ पर लगा बैन

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले तमिलनाडु सरकार भी इस दवा पर रोक लगा चुकी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 दिनों के भीतर प्रदेश में 11 बच्चों की मौत इसी सिरप के सेवन से हुई थी। मरने वाले सभी बच्चे 1 से 5 साल की उम्र के बीच के थे।

जानकारी के मुताबिक, यह दवा तमिलनाडु के कांचीपुरम में तैयार की जा रही थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

केंद्र सरकार ने राज्यों को दी चेतावनी

कफ सिरप से जुड़े बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार का कफ सिरप न दिया जाए। वहीं, बड़े बच्चों को यह दवा देते समय भी अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब