न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन बार असफल प्रयास के बाद अंजाम तक पहुंची साजिश, सोनम ने कैसे कराया राजा रघुवंशी का मर्डर, पुलिस की चार्जशीट में हुए खुलासे

मेघालय पुलिस ने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी समेत आठ लोगों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में हत्या की पूरी साजिश और आरोपियों के नाम सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 5:12:20

तीन बार असफल प्रयास के बाद अंजाम तक पहुंची साजिश, सोनम ने कैसे कराया राजा रघुवंशी का मर्डर, पुलिस की चार्जशीट में हुए खुलासे

मेघालय पुलिस ने इस साल इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी समेत आठ लोगों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट सोहरा कोर्ट में पेश की गई, जिसमें 5 मुख्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की जांच के बाद स्पष्ट किया कि यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा थी।

सोनम और प्रेमी ने पहले भी बनाई हत्या की योजना

चार्जशीट में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को मुख्य आरोपी बताया गया है। इसके अलावा 3 हत्यारों—विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी—को भी आरोपी बनाया गया। एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि सोनम और राज कुशवाहा की प्रेम कहानी शादी के बाद भी जारी रही और शादी के कुछ ही दिनों में उन्होंने राजा की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि हत्या की कोशिशें तीन बार असफल रही, लेकिन अंततः हत्या सफल हुई।

शादी और हत्या का पूरा घटनाक्रम

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। केवल नौ दिन बाद, 20 मई को दंपति शिलांग पहुंचे और वहां से सोहरा के लिए यात्रा शुरू की। 23 मई को नोंग्रियात होमस्टे से चेक आउट करने के बाद, वाई सवडोंग फॉल्स के पास तीन हत्यारों ने सोनम और राज कुशवाहा की साजिश के तहत राजा पर धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान सोनम भी मौके पर मौजूद थी। हत्या के बाद शव को गहरी खाई में फेंक दिया गया। कई दिनों की तलाश के बाद, 2 जून को राजा रघुवंशी का शव सोहरा में वेई सावडोंग झरने के पास उम्बलई के अरलियांग रियात कुनोन्ग्रिम में बरामद हुआ।

जांच और गिरफ्तारियां

एसआईटी ने पूरे मामले की जांच के एक सप्ताह के भीतर ही सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा और तीन हत्यारों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन अन्य सहयोगी—सिलोम जेम्स (प्रॉपर्टी डीलर), लोकेन्द्र तोमर (फ्लैट मालिक) और बलबीर अहिरवार (सिक्योरिटी गार्ड)—को भी गिरफ्तार किया गया, जिन पर आरोप है कि उन्होंने सबूत मिटाने और छुपाने में मदद की। फिलहाल ये तीनों आरोपी जमानत पर हैं।

पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 238 (ए) (साक्ष्य मिटाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप लगाए हैं।

राजा रघुवंशी के परिवार की प्रतिक्रिया

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने चार्जशीट दाखिल होने का स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से कहा, “हमें चार्जशीट अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मैं सोमवार को मेघालय जाकर इसे पढ़ूंगा। यह एक बहुत बड़ी कार्रवाई है। मैं मांग करता हूं कि सोनम, राज कुशवाहा और अन्य सभी आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। उन्हें फांसी मिलनी चाहिए।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद पहले परिवार को न्याय दिलाने का वादा कर चुका था, लेकिन अब जेल से सोनम के संपर्क में है। विपिन ने कहा, “गोविंद ने हमें धोखा दिया और अपने परिवार का साथ नहीं दिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब