न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल संचय में खंडवा का कीर्तिमान, देश में पहला स्थान, मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि

खंडवा जिले ने जल शक्ति मंत्रालय के जल संचय, जनभागीदारी अभियान में देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सफलता पर नागरिकों को बधाई दी और जल संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 June 2025 11:31:10

जल संचय में खंडवा का कीर्तिमान, देश में पहला स्थान, मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित जल संचय और जनभागीदारी अभियान में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। खंडवा जिला जल संचय के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रहा है। वहीं राज्यों की श्रेणी में मध्यप्रदेश देश में चौथे स्थान पर है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हाल ही में प्रदेशों और जिलों की इस रैंकिंग को जारी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण अभियान के तहत मध्यप्रदेश सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बारिश के पानी को संचयित करने और पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया गया है। प्रदेशभर में खेत तालाब, कूप रिचार्ज पिट, अमृत सरोवर और अन्य जल संचयन कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, जिससे वर्षा जल का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले को देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। डॉ. यादव ने कहा कि जल संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पूरे प्रदेश के सभी जिले इस अभियान में उत्कृष्ट परिणाम देंगे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मनरेगा आयुक्त विप्रसाद के अनुसार, खंडवा जिले में इस अभियान के तहत मनरेगा, 15वां वित्त, 5वां वित्त, कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) और जनसहयोग के माध्यम से कुल 1,29,046 से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण एवं पंजीकरण किया गया है। इन संरचनाओं में 12,750 कूप रिचार्ज पिट, 1,500 रिचार्ज शाफ्ट, 23,570 डगवेल, 5,780 बोल्डर चेकडैम, 1,256 बोल्डर वॉल, 3,960 बोरीबंधान, 7,455 पत्थर/मिट्टी के फील्डबैंड, 5,500 गलीप्लग (गेबियन/लूज बोल्डर), 3,269 नाला ट्रेंच, 6,528 हैंडपंप रिचार्ज, 39,000 रूफवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 58 चेकडैम/स्टॉपडैम/तालाब, 4,800 पोखर तालाब, 2,275 ड्रेनवर्क, 1,500 खेत तालाब, 68 कंटूर ट्रेंच, 750 सूखे बोर रिचार्ज, 2,462 जीर्णोद्धार कार्य और 6,560 अन्य जल संरक्षण संबंधी कार्य शामिल हैं। इनमें हैंडपंप पुनर्भरण, सूखे बोरवेल पुनर्भरण और कुओं का पुनर्निर्माण भी शामिल है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग के बाद पूरे जिले में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत ही केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। जल संचय, जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक किए गए कार्यों के आधार पर खंडवा जिला देश में पहले स्थान पर है।

जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने 6 सितंबर 2024 को जल शक्ति अभियान के तहत "कैच द रेन" योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य कम लागत, वैज्ञानिक और सामुदायिक तरीके से भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना और जनता के बीच कृत्रिम भूजल पुनर्भरण की आवश्यकता को समझाना है, ताकि जल संकट जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सके।

इस अभियान के तहत सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को जल संरक्षण परियोजनाओं की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। जनभागीदारी के माध्यम से जल संरचनाओं का निर्माण और पुनरुद्धार करने के साथ ही कम लागत वाले बोरवेल रिचार्ज सिस्टम, रिचार्ज शाफ्ट, रूफटॉप वर्षा जल संचयन और जलाशयों के पुनरुद्धार जैसे कार्य भी इस अभियान में शामिल हैं। इस प्रकार यह अभियान जल संरक्षण के लिए एक व्यापक और वैज्ञानिक पहल साबित हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे
'बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा, फर्क बस इतना कि वह BJP का होगा', पहले चरण के बाद कोलकाता से अमित शाह के बड़े राजनीतिक दावे
बिहार विधानसभा सत्र शुरू, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
बिहार विधानसभा सत्र शुरू, सम्राट चौधरी साबित करेंगे बहुमत
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल
अजित पवार की मौत से जुड़ा ‘काला जादू’? अघोरी पूजा और बकरी बलि के आरोपों से मचा सियासी बवाल
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
IPL Points Table: CSK की दमदार जीत से बदला समीकरण, टॉप-4 में मची हलचल, 3 टीमों की रैंकिंग गिरी
IPL Points Table: CSK की दमदार जीत से बदला समीकरण, टॉप-4 में मची हलचल, 3 टीमों की रैंकिंग गिरी
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश लेग स्पिनर रेहान अहमद की एंट्री से गेंदबाजी हुई और मजबूत
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, इंग्लिश लेग स्पिनर रेहान अहमद की एंट्री से गेंदबाजी हुई और मजबूत
यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें
यामी गौतम ने ‘हक’ के लिए किया गहन अध्ययन, कुरान और इस्लामिक कानून की बारीकियों को समझा, डायरेक्टर सुपन वर्मा ने साझा की दिलचस्प बातें