न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या 'वह गुजराती' सोनम का प्रेमी है? राजा रघुवंशी की मां ने किया बड़ा खुलासा

पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद सोनम रघुवंशी की कहानी में अब एक नया और चौकाने वाला मोड़ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने एक गुजराती बिजनेसमैन से मिलने की इच्छा जताई है, जिससे उसकी व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में उठ रहे सवालों ने नया मोड़ ले लिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 6:08:12

 क्या 'वह गुजराती' सोनम का प्रेमी है? राजा रघुवंशी की मां ने किया बड़ा खुलासा

एक महीने से ज्यादा वक्त से पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद सोनम रघुवंशी की कहानी अब एक नए और चौकाने वाले मोड़ की ओर बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि सोनम ने एक गुजराती व्यवसायी से मिलने की इच्छा जाहिर की है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वह गुजराती शख्स कौन है और सोनम के साथ उसका क्या संबंध हो सकता है? इसके साथ ही यह सवाल भी पनप रहा है कि क्या वह वही व्यक्ति है, जिसके लिए सोनम ने अपने पति राजा को रास्ते से हटा दिया था। इस मुद्दे पर राजा की मां, उमा रघुवंशी का कहना है कि यह कुछ हद तक सही हो सकता है।

राजा की मां ने इस मुद्दे पर हैरानी जताते हुए पूछा कि सोनम आखिरकार किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने की इच्छा क्यों जता रही है? जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या वह सोनम का तीसरा प्रेमी या फिर बॉयफ्रेंड हो सकता है, तो उमा रघुवंशी ने कहा, "यह हो सकता है, लेकिन अभी तक इस बात की पूरी स्पष्टता नहीं है। सोनम को परिवार से मिलना चाहिए था, जैसे पापा और भाई से मिलती। लेकिन उसने गुजराती पार्टनर से मिलने की बात कही है, जो सोचने वाली बात है।"

सोनम के परिवार को लेकर भी उठे सवाल

राजा की मां ने सोनम के परिवार पर भी सवाल उठाए और यह आरोप लगाया कि पहले तो वह कुछ और कहते थे, लेकिन अब उनकी बातें बदल गई हैं। उमा रघुवंशी ने कहा, "गोविंद पहले तो राज कुशवाहा को छुड़वाने की बात करते थे, लेकिन अब वह सोनम को भी छुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह साफ नहीं है कि वह पहले किसे छुड़वाना चाहते हैं, लेकिन एक बात तो तय है, वह मोटी रकम खर्च करके दोनों को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे।"

सिलोम जेम्स के जमानत पर राजा की मां का बयान

सोनम के केस में सिलोम जेम्स को जमानत मिलने पर राजा की मां ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि सिलोम जेम्स एक बड़ा अपराधी था, जिसने सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की और उसके पास बड़ी रकम भी पाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे जमानत सिर्फ पैसों के चलते मिली है, और पुलिस ने इस मामले में कोई सही कदम नहीं उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब