न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में दशहरा पर्व पर ‘शूर्पणखा दहन’, सोनम रघुवंशी का लगेगा पुतला

इंदौर में इस बार दशहरे पर अनोखा आयोजन होगा। महालक्ष्मी मेला ग्राउंड पर रावण दहन की जगह होगा ‘शूर्पणखा दहन’। पत्नी पीड़ित संगठन पौरुष ने महिला अपराधियों के चेहरे वाले पुतले जलाने की पहल की है। सोनम रघुवंशी केस भी बना चर्चा का केंद्र।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 10:03:45

इंदौर में दशहरा पर्व पर ‘शूर्पणखा दहन’, सोनम रघुवंशी का लगेगा पुतला

मध्य प्रदेश के इंदौर में इस साल विजयादशमी का नजारा बिल्कुल अलग होगा। परंपरागत रूप से होने वाले रावण दहन की जगह इस बार महालक्ष्मी मेला ग्राउंड पर एक नया आयोजन होने जा रहा है। पत्नी पीड़ित पुरुषों के संगठन पौरुष ने ‘शूर्पणखा दहन’ की अनूठी पहल की है। संस्था का कहना है कि समाज को यह समझना जरूरी है कि अपराध केवल पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी कर सकती हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं को भी बेनकाब किया जाना चाहिए, जिन्होंने अपने पतियों या बच्चों के साथ जघन्य अपराध किए हैं।

11 मुख वाला पुतला और महिला अपराधियों के पोस्टर

संस्था की ओर से तैयार किए गए विशेष पुतले में 11 मुख बनाए गए हैं। हर मुख पर उन महिला अपराधियों के चेहरे लगाए जाएंगे, जिन पर अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम सोनम रघुवंशी का है। सोनम पर आरोप है कि उसने हनीमून के दौरान शिलांग में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। इस वजह से रावण की जगह इस बार उसके चेहरे वाला पुतला दहन होगा। सोशल मीडिया पर इस आयोजन के पोस्टर ‘आधुनिक कलयुगी शूर्पणखाएं’ शीर्षक से तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पुरुष अधिकारों की आवाज

पौरुष संस्था का कहना है कि लंबे समय से समाज में पुरुषों की पीड़ा और उनके खिलाफ हो रहे अन्याय को नजरअंदाज किया जाता रहा है। संस्था ने निर्णय लिया है कि इस बार दशहरे पर रावण नहीं बल्कि उन महिलाओं के प्रतीक पुतले जलाए जाएंगे, जिनके अपराधों ने पारिवारिक मूल्यों को ध्वस्त किया। संगठन मानता है कि यह पहल समाज में नई बहस को जन्म देगी और पुरुष पीड़ितों की आवाज को ताकत मिलेगी। आयोजन 2 अक्टूबर की शाम साढ़े 6 बजे तय किया गया है।

सोनम केस फिर चर्चा में

इस बीच, हाई प्रोफाइल शिलांग हनीमून मर्डर केस भी फिर सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने 790 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। सोनम के वकील ने चार्जशीट की कई बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है। स्थानीय अदालत में इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है।

पूरे शहर में चर्चा

दशहरे पर होने वाला यह पहला ‘शूर्पणखा दहन’ इंदौर की जनता के बीच गहन चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर संस्था इसे सामाजिक संदेश और पुरुषों की आवाज से जोड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सोनम जैसे हाई प्रोफाइल मामले का नाम इस आयोजन को और ज्यादा विवादित व चर्चित बना रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब