न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल में नींद न आने से बैचेन हुए राजा रघुवंशी के 3 कातिल, बोले - जहर ही दो

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला फिर सुर्खियों में है। जेल में बंद आरोपी आकाश, आनंद और विशाल नींद की गोलियां मांगते हुए बेचैनी झेल रहे हैं और कहते हैं, नींद की गोलियां नहीं तो जहर ही दे दो। वहीं, सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज अब भी अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 6:32:11

जेल में नींद न आने से बैचेन हुए राजा रघुवंशी के 3 कातिल, बोले -  जहर ही दो

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है। मेघालय पुलिस ने हाल ही में इंदौर से एक और नाबालिग लड़के को पूछताछ के लिए बुलाया है, जो हत्या के आरोपियों के संपर्क में था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी हत्याकांड में क्या भूमिका थी। इसी बीच जेल में बंद आरोपी आकाश, आनंद और विशाल के अजीब व्यवहार की खबरें सामने आई हैं। तीनों जेल अधिकारियों और कर्मियों से लगातार नींद की गोलियों की मांग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “नींद की गोलियां नहीं तो जहर ही दे दो।”

जेल में पछतावा और बेचैनी

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश, आनंद और विशाल अपने किए पर गहरा पछतावा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि रात भर राजा रघुवंशी का चेहरा उनके आंखों के सामने घूमता रहता है। इसी वजह से वे सो नहीं पा रहे हैं। लगभग तीन महीने पहले, 23 मई को, उन्होंने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में राजा को धारदार हथियार से मार डाला और उसकी लाश एक खाई में फेंक दी थी।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आकाश, आनंद और विशाल अब सलाखों के पीछे बेचैनी के साथ समय काट रहे हैं। नींद न आने की वजह से उनकी स्थिति और खराब हो रही है। उनके मुताबिक, जैसे ही वे अपने सेल में किसी अधिकारी या कर्मचारी को देखते हैं, तुरंत नींद की गोलियों की मांग शुरू कर देते हैं। कई बार तो वे कहते हैं कि या तो उन्हें नींद की गोलियां दो या फिर जहर ही दे दो।

सोनम रघुवंशी का विरोधाभासी व्यवहार

वहीं, हत्या में कथित साजिश रचने वाली सोनम रघुवंशी अब भी अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखा रही हैं। समाचारों के अनुसार, वह और उनके प्रेमी राज सामान्य रूप से जेल में रह रहे हैं, खाते-पीते और सोते हैं। उनके व्यवहार से साफ है कि उन्हें किसी भी तरह की नींद या अपराध की चिंता नहीं है।

हत्याकांड की पूरी कहानी

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दोनों हनीमून पर गए। 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए। बाद में 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर आकाश, आनंद और विशाल की मदद से अपने पति की हत्या की साजिश रची। घटना के बाद सोनम इंदौर से भागकर राज के पास पहुंच गई। जब आकाश, विशाल और आनंद गिरफ्तार हुए, तो सोनम यूपी जाकर सरेंडर कर दी।

यह हत्याकांड अब भी सुर्खियों में है और आरोपी जेल में अपने अपराध के बोझ और पछतावे के बीच दिन बिता रहे हैं, जबकि सोनम और राज पूरी तरह से सामान्य जीवन बिताते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब