न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर बड़ा एक्शन, नगर निगम कमिश्नर बदले गए; क्षितिज सिंघल को सौंपी गई जिम्मेदारी

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। नगर निगम कमिश्नर बदले गए, क्षितिज सिंघल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Jan 2026 4:18:20

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर बड़ा एक्शन, नगर निगम कमिश्नर बदले गए; क्षितिज सिंघल को सौंपी गई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी के सेवन से कई लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस गंभीर घटना ने न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लगातार उठ रहे सवालों और जनता के आक्रोश के बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी उंगलियां उठने लगी थीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल के निर्देश पर मुख्य सचिव ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए नगर निगम आयुक्त को बदल दिया है।

मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले इस पद पर तैनात दिलीप कुमार यादव को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया। दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में प्रशासनिक जवाबदेही तय करते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि हालात पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्ती दिखाते हुए नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव को हटाने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस फैसले की जानकारी साझा की थी। गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की जान जाने की खबरों ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था। इसी के चलते सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की।

स्थानीय लोगों का दावा: 15 लोगों की मौत

भागीरथपुरा इलाके के स्थानीय निवासियों का आरोप है कि दूषित पानी की वजह से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ी

स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, डायरिया के मरीजों की संख्या सोमवार (29 दिसंबर) से बढ़ने लगी थी। पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार (2 जनवरी) तक करीब 294 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि 93 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इंदौर समेत प्रदेश के 16 नगर निगमों के मेयर, अध्यक्ष और कमिश्नरों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में जल आपूर्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?