न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर दूषित जल संकट: लगातार अनदेखी और गंदे पानी की आपूर्ति, 15 मौतों के बाद खुली सरकार की नींद

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से 15 मौतें, मल-मूत्र मिला पानी और लापरवाही उजागर, सरकार और हाई कोर्ट ने की कड़ी कार्रवाई, 2800 से अधिक लोग बीमार।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Jan 2026 8:37:24

इंदौर दूषित जल संकट: लगातार अनदेखी और गंदे पानी की आपूर्ति, 15 मौतों के बाद खुली सरकार की नींद

इंदौर। देश के स्वच्छतम शहरों में शुमार इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में पेयजल संकट एक दिन की गलती नहीं, बल्कि लगातार अनदेखी, अनुचित निर्माण और निगरानी की कमी का नतीजा है। छह दिनों में 15 लोगों की जान चली गई और शहर की जल आपूर्ति की भयावह स्थिति उजागर हो गई।

स्थानीय लोगों ने हफ्तों तक गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन ने इन चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया। हालात तब गंभीर हो गए जब 29 दिसंबर, 2025 को 100 से अधिक लोग उल्टी और दस्त जैसी बीमारियों से पीड़ित हुए।

अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई। अगले दिन हालात और बिगड़ गए और आठ लोगों की मौत हो गई। बीमार लोगों की संख्या बढ़कर 1100 से ऊपर पहुंच गई। नगर निगम ने पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

प्रशासनिक स्तर पर दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया और एक अधिकारी की सेवा समाप्त कर दी गई। जांच में पता चला कि नर्मदा जल लाइन के ऊपर और आसपास ड्रेनेज चैंबर बनाए गए थे। सबसे गंभीर तथ्य यह था कि एक पुलिस चौकी का टॉयलेट इसी पाइपलाइन के ऊपर बना दिया गया था, जिससे सीवेज सीधे पेयजल में मिलने का खतरा बन गया।

सिस्टम की यह घोर लापरवाही हाई कोर्ट के ध्यान में आई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शासन से रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर पहुंचे, अस्पतालों का निरीक्षण किया और आपात बैठक बुलाई। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई।

इसी बीच नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान वायरल हुआ। हालांकि बाद में उन्होंने खेद व्यक्त किया, लेकिन इस घटना ने सरकार की किरकिरी कर दी।

नई साल की पहली दिन आने वाली पानी की जांच रिपोर्ट ने सच और भयावहता उजागर कर दी। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि लोग मल-मूत्र मिश्रित पानी पीने को मजबूर थे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया। मुख्यमंत्री ने नगर निगम कमिश्नर और अतिरिक्त कमिश्नर को भी नोटिस जारी कर सख्त कदम उठाए।

हाई कोर्ट में प्रस्तुत स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने जितनी मौतें स्वीकार कीं, असल संख्या उससे कहीं अधिक थी। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, 2800 से अधिक लोग बीमार हुए हैं, और 201 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाजाधीन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?