न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति की हत्या का योग निकला सच! राजा से पहले कहीं और तय हुई थी सोनम की शादी, पंडित जी ने बचा लिया

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सामने आया कुंडली का रहस्य! सोनम पर पति की हत्या और काला जादू का आरोप, ज्योतिष ने पहले ही दी थी चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 3:20:16

पति की हत्या का योग निकला सच! राजा से पहले कहीं और तय हुई थी सोनम की शादी, पंडित जी ने बचा लिया

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर रोज चौंकाने वाले नए राज सामने आ रहे हैं। अब एक हैरान कर देने वाला पहलू सामने आया है — सोनम की शादी राजा से पहले किसी और से तय हो चुकी थी, लेकिन तभी एक ज्योतिष ने कुंडली देखकर एक खौफनाक भविष्यवाणी कर दी। पंडित जी ने चेताया कि इस लड़की की कुंडली में पति की अकाल मृत्यु का योग है। यह सुनकर लड़के वालों ने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया।

अब जब राजा की निर्मम हत्या हो चुकी है, तो वो परिवार उस ज्योतिष और ऊपरवाले का शुक्रगुज़ार है। उनका कहना है, “अच्छा हुआ जो हमारी बात आगे नहीं बढ़ी, वरना आज हमारा बेटा ज़िंदा नहीं होता।” दरअसल, सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की साजिशन हत्या का आरोप है, जिससे पूरा समाज सकते में है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, वह परिवार सामने आ चुका है जहां सोनम की शादी राजा से पहले लगभग तय हो चुकी थी। दोनों परिवारों में आपसी सहमति बन चुकी थी, लेकिन कुंडली की विसंगति के कारण रिश्ते में दरार आ गई। जब सोनम की कुंडली एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य को दिखाई गई, तो उन्होंने साफ कहा कि इसमें पति-वध योग है। यह सुनते ही लड़केवालों ने पीछे हटने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि सोनम मांगलिक दोष से ग्रस्त थी और उसकी शादी मांगलिक राजा रघुवंशी से तय हुई थी। दोनों परिवारों की बातचीत रघुवंशी समाज की एक पारिवारिक पत्रिका के माध्यम से हुई थी। 11 मई को इनकी शादी हुई और सिर्फ 10 दिन बाद ही दोनों हनीमून पर निकल गए थे। लेकिन 23 मई को, साजिश के तहत राजा की हत्या कर दी गई और उसकी लाश खाई में फेंक दी गई। 2 जून को राजा की लाश मिली और उसके बाद सोनम को गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि सोनम ने यह पूरी योजना अपने कथित प्रेमी राज और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी।

इंदौर के रेस्टोरेंट में रची गई थी खौफनाक साजिश

मेघालय में मृत पाए गए ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की पूरी प्लानिंग इंदौर के एक रेस्टोरेंट में तैयार की गई थी। रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों को पहचाना, जो अक्सर यहां आते थे। सोनम भी यहां प्रेमी राज के साथ मुलाकात करती थी और दोनों लंबे समय तक वहां बैठते थे।

16 मई को, राज और उसके साथियों ने इसी रेस्टोरेंट में बैठकर हत्या की रणनीति को अंतिम रूप दिया। इस दौरान सोनम भी फोन के माध्यम से पूरी बातचीत में शामिल थी, जबकि वह अपने ससुराल में थी। पुलिस की पूछताछ में यह सब खुलासा हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत