न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बागेश्वर धाम में दुखद हादसा: श्रद्धालुओं पर गिरा टेंट, अयोध्या से आए एक भक्त की मौत, 8 घायल

मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे खड़े श्रद्धालुओं पर टेंट गिर गया। हादसे में अयोध्या से आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय धाम में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 1:16:58

 बागेश्वर धाम में दुखद हादसा: श्रद्धालुओं पर गिरा टेंट, अयोध्या से आए एक भक्त की मौत, 8 घायल

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम गढ़ा परिसर में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी की जगह आंसुओं की लकीरें खींच दीं। सुबह करीब 7 बजे, जब भक्तजन बाबा बागेश्वर की आरती के बाद तेज बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे खड़े हुए थे, तभी अचानक टेंट गिर गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

अयोध्या से दर्शन को आए थे, लौटे मातम में


मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी श्यामलाल कौशल के रूप में हुई है। उनके दामाद राजेश कुमार कौशल ने आंखों में आंसू और टूटे स्वर में बताया कि टेंट का लोहे का एंगल सीधे श्यामलाल जी के सिर पर गिरा, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में राजेश कुमार खुद भी घायल हुए हैं, साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य सौम्या, पारुल और उन्नति को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

जन्मदिन पर दर्शन की उमंग, बनी पीड़ा की वजह

राजेश ने बताया कि वे बुधवार रात को ही अपने 6 परिजनों के साथ अयोध्या से बागेश्वर धाम पहुंचे थे, क्योंकि शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। वे गुरुवार सुबह ही दर्शन के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन किसे पता था कि श्रद्धा से भरी यह यात्रा मातम में बदल जाएगी।

एक भक्त ने बताया – पानी भर गया था शेड में

घटना के वक्त मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बारिश से बचने के लिए सभी टेंट के नीचे आ गए थे। लेकिन बारिश का पानी टेंट में भरने लगा और वह धीरे-धीरे झुकता चला गया। अचानक पूरा ढांचा गिर पड़ा, जिससे करीब 20 लोग दब गए। वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और सभी की चीखें गूंजने लगीं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

प्रशासन ने जांच शुरू की

जिला अस्पताल के डॉक्टर नरेश त्रिपाठी ने पुष्टि की कि मृतक को बागेश्वर धाम से लाया गया था और परिजनों ने बताया कि यह हादसा टेंट गिरने के कारण हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आगे ऐसा कोई हादसा न दोहराया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी