न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कस्टम्स द्वारा लक्ज़री कार जब्त किए जाने के बाद केरल हाईकोर्ट पहुंचे दुलकर सलमान

दुलकर सलमान ने बताया कि उन्होंने जिस 2004 मॉडल लैंड रोवर डिफेंडर को खरीदा, वह वैध रूप से पंजीकृत था और उन्हें विश्वास था कि विक्रेता के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 4:38:22

कस्टम्स द्वारा लक्ज़री कार जब्त किए जाने के बाद केरल हाईकोर्ट पहुंचे  दुलकर सलमान

अभिनेता दुलकर सलमान ने हाल ही में अपनी लक्ज़री गाड़ी की जब्ती के खिलाफ केरल हाईकोर्ट का रुख किया है। यह कार्रवाई कस्टम विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन "नुमखोर" के तहत की गई, जो कि देश में बिना टैक्स चुकाए लाई गई हाई-एंड गाड़ियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान है।

इस याचिका में दुलकर सलमान ने बताया कि उन्होंने जिस 2004 मॉडल लैंड रोवर डिफेंडर को खरीदा, वह वैध रूप से पंजीकृत था और उन्हें विश्वास था कि विक्रेता के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रतिनिधियों ने सभी जरूरी कागज़ात अधिकारियों को सौंपे थे, लेकिन 23 सितंबर, 2025 को गाड़ी को बिना किसी ठोस पूछताछ या रसीद के जब्त कर लिया गया।

दुलकर ने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया में जिस तरह से उनकी गाड़ी को तस्करी, नशीली दवाओं और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल वाहनों के साथ जोड़कर दिखाया गया, उससे उनकी सार्वजनिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह गाड़ी इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) द्वारा नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के लिए शिप की गई थी और विधिवत तौर पर कस्टम बिल के माध्यम से देश में लाई गई थी। इस आधार पर उन्होंने कहा कि गाड़ी की जब्ती उचित नहीं थी, खासकर बिना दस्तावेजों की पूरी तरह जांच किए।

केरल हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग को मामले में 30 सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इस बीच, कस्टम्स विभाग ने पूरे राज्य में ऑपरेशन "नुमखोर" के तहत 36 लक्ज़री गाड़ियों को जब्त किया है, जिनमें से दो गाड़ियां दुलकर सलमान की बताई गई हैं। अभियान का नाम 'नुमखोर' भूटानी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'वाहन'। इस ऑपरेशन के तहत यह आरोप है कि गाड़ियां भूटान जैसे पड़ोसी देशों से बिचौलियों के ज़रिए भारत लाई गईं और यहां बिना टैक्स चुकाए बेची गईं।

कस्टम अधिकारियों ने कोच्चि में दुलकर सलमान, पृथ्वीराज सुकुमारन और अमित चकल्लाकल के घरों में भी जांच की। हालांकि अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि अभिनेताओं की संलिप्तता केवल जांच के बाद ही तय होगी, जब उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

अब उन सभी मालिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनकी गाड़ियों के दस्तावेज संदिग्ध हैं। वैध कागज़ात पेश नहीं करने पर गाड़ियां कस्टडी में ही रहेंगी और जांच जारी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत