न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर मोदी रिटायर होते हैं तो गडकरी हों अगला PM, मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस विधायक की अपील

RSS प्रमुख मोहन भागवत के 75 वर्ष की उम्र में नेताओं के रिटायरमेंट के बयान पर कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने दी प्रतिक्रिया। उन्होंने कहा कि अगर मोदी रिटायर होते हैं तो नितिन गडकरी को अगला प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे गरीबों के हितैषी नेता हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 5:16:33

अगर मोदी रिटायर होते हैं तो गडकरी हों अगला PM, मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस विधायक की अपील

कांग्रेस के एक विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायर होने की स्थिति में नितिन गडकरी को अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई है। इस मांग के पीछे उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नेताओं को 75 साल की उम्र के बाद राजनीति से रिटायर हो जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक ने इस बयान का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा कि अगर मोदी जी इस पर अमल करते हैं तो गडकरी को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि वे एक ऐसे नेता हैं जो वास्तव में देश के गरीबों की चिंता करते हैं।

कर्नाटक की सागर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने कहा कि गडकरी में वह संवेदनशीलता और समझ है जो आज के समय में एक प्रधानमंत्री के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की हालत दिन-ब-दिन गरीबों के लिए मुश्किल होती जा रही है, और अमीरों की जेब भरती जा रही है। ऐसे समय में एक ऐसा नेता चाहिए जो आम आदमी की बात समझ सके और नीतियों में उसका ध्यान रख सके।

उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें भी 75 की उम्र पार करने के बाद पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, और उनकी आंखों में आंसू साफ दिख रहे थे। गोपालकृष्णा ने कहा कि अब भाजपा को मोहन भागवत के विचारों का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री पद पर भी यही फॉर्मूला लागू करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई बहुत तेजी से बढ़ रही है। कुछ चुनिंदा हाथों में देश की दौलत सिमटती जा रही है, जो चिंताजनक है। ऐसे हालात में नितिन गडकरी जैसे ज़मीनी नेता को देश की कमान सौंपना एक बेहतर निर्णय होगा। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से इस दिशा में गंभीरता से विचार करने की अपील की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती